फ्रांस से इंड‍िया आई दो महिलाओं के साथ आगरा में हो गई ठगी, रोते हुए बताया कैसे हुआ फ्रॉड

Agra Foreign Tourist Scam: फ्रांस से दो महिलाएं भारत भ्रमण में आई थीं. लेकिन दिल्ली से आगरा पहुंचाने वाले कैब ड्राइवर ने उनके साथ ठगी कर ली.
Agra Foreign Tourist Scam

फ्रांस से इंड‍िया आई दो महिलाओं के साथ आगरा में ठगी

French National Cheated Seized Vehicle: फ्रांस की एक महिला जो आगरा का ताजमहल घूमने आई, उसके साथ कैब ड्राइवर ने ठगी कर दी. जब इसकी जानकारी महिला को लगी, तो वह फूट-फूटकर रोने लगी. महिला खुशी-खुशी फ्रांस से भारत घूमने आई थी, लेकिन उसे इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं रहा कि वहां जाकर रोना पड़ेगा. फिलहाल, इस मामले को लेकर पुलिस ने एक्शन लिया और कैब को सीज कर दिया. जानें क्या है पूरा मामला.

जानकारी के मुताबिक, फ्रांस से दो महिलाएं भारत भ्रमण में आई थीं. दिल्ली एयरपोर्ट में उतरने के बाद उन्होंने मंगलवार की सुबह एक ऑनलाइन टैक्सी आगरा के लिए बुक किया. दिल्ली से आगरा दोनो पहुंच भी गईं, लेकिन इस दौरान कैब ड्राइवर ने बहाना बनाते हुए उनके और पैसे की मांग कर दी. इस दौरान दोनों ने मिलकर अपने पर्स से 50 यूरो का नोट निकाला और उसे दे दिया. ड्राइवर 50 यूरो लेकर फरार हो गया.

कैसे हुआ खुलासा?

इस दौरान एक युवक वहां पर खड़े होकर सबकुछ देख रहा था. जब टैक्सी ड्राइवर चला गया तो वह दोनों महिलाओं से बातचीत की तो पूरी बात निकलकर सामने आई. इस दौरान महिलाओं को जब ठगी का अहसास हुआ तो उनके आंखों से आंसू बहने लगा. भावुक होते हुए पूरी घटना से पुलिस को अवगत कराया.

ये भी पढ़ेंः गर्लफ्रेंड को महंगे गिफ्ट देने का शौक पड़ा भारी, जीजा-साले की चोरी की जोड़ी चढ़ी पुलिस के हत्थे

पुलिस ने कार को किया सीज

पुलिस ने मामले की जांच करते हुए तुरंत कैब ड्राइवर को पकड़ लिया और 50 यूरो वापस कराया. हालांकि, महिलाओं ने इसकी लिखित तौर पर शिकायत नहीं की, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया, लेकिन उसकी कैब को सीज कर दिया. पुलिस अब ऐसे लोगों पर और तेजी से नजर रखना शुरू कर दिया है, जो विदेशी पर्यटकों को ठगी का शिकार बनाते हैं.

ज़रूर पढ़ें