Vistaar NEWS

गाजियाबाद में आधी रात नौवीं मंजिल से कूदीं 3 सगी बहनें, सभी की मौत, ऑनलाइन गेम की लत ने ली जान

suicide

suicide (File Photo)

Ghaziabad Suicide Case: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में तीन नाबालिग सगी बहनों ने एक बिल्डिंग के नौंवी मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर लीं, जिसकी उम्र केवल 12,14 और 16 साल बताई जा रही है. पुलिस ने बताया कि तीनों बहनों को ऑनलाइन गेम की लत थी. परिवार ने इसे बंद करने के लिए कहा तो उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जरा सोचिए, ऑनलाइन गेम कितना खतरनाक है, जिसकी कोई कल्पना नहीं कर सकता. गाजियाबाद की यह घटना दिल दहला देने वाली है. पुलिस के बताए अनुसार, तीनों बहनें ऑनलाइन टास्क बेस्ड कोरियन लव गेम खेला करती थीं. कोरोना कॉल के दौरान ही तीनों बहनों को इस गेम खेलने की आदत लगी थी. तब से यह सिलसिला चलता रहे लेकिन जब हद से ज्यादा बढ़ने लगा तो परिजनों ने नजर रखनी शुरू कर दी. फिर जब परिजन गेम खेलने को टोकते, तो तीनों बहनें नाराजगी जतातीं, लेकिन किसी को भी इसका बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठा लेंगी.

रात 2 बजे लगाई छलांग

पुलिस के मुताबिक लड़कियों ने नाम निशिका (16 साल), प्राची (14 साल) और पाखी (12 साल) है. तीनों बहनों की मौत की सूचना जब परिजनों को मिली, तो सब बेसुध हो गए. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पिता चेतन कुमार अभी तक सदमे में हैं. जानकारी के अनुसार, तीनों बहनें हमेशा एकसाथ ही रहती थी. लगभग सभी काम एक साथ ही करती थी. तीनों को कोरोना काल के समय से ही ऑनलाइन गेम की लत लग गई थी. परिजन सो रहे थे, तभी तीनों बहनों ने रात करीब 2 बजे उठकर एक साथ 9वीं मंजिल से छलांग लगा दी.

ये भी पढ़ेंः माथे पर लाल टीका लगाए जेल से सीधे विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह, बिना पढ़े ली विधायक पद की शपथ, तेजस्वी पर क्या बोले?

परिवार गाजियाबाद के भारत सिटी कॉम्पलेक्स में रहते थे. तीनों बहनें भी भारत सिटी B1 टावर के फ्लैट 907 में रहती थीं. इस घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया. पुलिस के अनुसार तीनों नाबालिगों का स्कूल भी रेगुलर नहीं था. वे घर पर ही रहकर पढ़ाई करती थी. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Exit mobile version