Vistaar NEWS

फोन पर शौहर ने दिया तलाक, बीवी ने कर लिया सुसाइड, दहेज के लिए प्रताड़ित हो रही थी गोरखपुर की सानिया

Ambikapur News

सुसाइड (सांकेतिक तस्वीर)

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में दहेज की प्रताड़ना झेल रही महिला ने अंत में सुसाइड कर लिया है. सुसाइड से पहले महिला के पति ने उसे फोन पर तीन तलाक दिया फिर इसके कुछ देर बाद महिला ने अपनी जान दे दी. महिला का नाम सोनिया बताया जा रहा है. महिला की शादी पिछले साल अगस्त में हुई थी. तक से उसके ससुराल वाले महिला पर दहेज का दबाव बना रहे थे.

दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था ससुराल

मृतका सोनिया की शादी महाराष्ट्र के सलाउद्दीन से हुई थी. शादी के बाद से ही सानिया को ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था. सानिया की मां आसिया ने बताया कि शादी के वक्त महिला ने दहेज दिया था. फिर भी सानिया के ससुराल के लोग उससे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे. सानिया की सास, भाभियां और देवर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहे थे.

फोन पर ही दिया तीन तलाक

कई बार समझाने के बावजूद ससुरालवालों का रवैया नहीं बदला. एक समय सलाउद्दीन ने सानिया को अलग रहने की जगह भी दिलवाई, लेकिन फिर उसे भी छोड़ दिया. आखिरकार 26 अप्रैल को सानिया अपने मायके लौट आई. सानिया ने सोमवार शाम को अपनी छोटी बहन के फोन से घरवालों को मैसेज भेजे थे. जिनमें वह काफी परेशान लग रही थी. उसी दिन उसके पति सलाउद्दीन का फोन आया, जिसमें उसने कथित रूप से न सिर्फ दुर्व्यवहार किया, बल्कि फोन पर ही उसे तीन तलाक दे दिया.

सोनिया को पति का तीन तलाक बर्दाश्त नहीं हुआ. मानसिक तनाव से जूझ रही सानिया ने आत्महत्या कर ली. इस पूरे मामले में जब मृतका की मां चौरी चौरा थाने में दहेज उत्पीड़न की शिकायत करने पहुंची, तो सब-इंस्पेक्टर जय प्रकाश सिंह ने न केवल मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया, बल्कि शिकायत को गंभीरता से भी नहीं लिया.

यह भी पढ़ें: Chirag Paswan: अपने ‘राम’ के खिलाफ जाने को तैयार हुए चिराग पासवान? जानें किस बात पर ‘मोदी के हनुमान’ ने कह दी ये बात=

SSP ने दिए विभागीय जांच के आदेश

सब-इंस्पेक्टर की लापरवाही को लेकर गोरखपुर के एसएसपी गौरव ग्रोवर ने जय प्रकाश सिंह को सस्पेंड कर दिया है. अब उनपर विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं. जांच में साफ हुआ है कि सानिया थाने गई थी, लेकिन कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई. फिलहाल सलाउद्दीन समेत आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है.

Exit mobile version