Maid Crushed Parking Lot Death: हरियाणा के गुरुग्राम में एक थार चला रही महिला ने सोसाइटी की पार्किंग में रही मेड के ऊपर चढ़ा दी, जिसमें मेड की मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि थार चला रही महिला की लापरवाही से यह हादसा हुआ है. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
दरअसल, यह मामला सेक्टर-67 स्थित अंसल अरसालिया सोसाइटी का है. जहां उत्तर प्रदेश के महोबा की रहने वाली गुड्डी गुरुग्राम में घरेलू काम के तौर पर काम करती थी. प्रतिदिन की तरह बुधवार को भी गुड्डी सोसाइटी की पार्किंग में आराम करने लगी. इसी दौरान एक लाल रंग की थार लिए हुए महिला आई और पीछे करते समय गुड्डी के ऊपर चढ़ा दिया. जिसकी वजह से गुड्डी की मौके पर ही मौत हो गई.
मौके पर ही मौत
घटना की जानकारी मिलते ही गुड्डी के परिजन पहुंचे और तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने आरोप लगाया महिला लापरवाही के साथ थार चला थी. जिसकी वजह से यह हादसा हुआ, जिसमें गुड्डी की मौत हो गई. परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि थार चला रही महिला, गुड्डी की मौत के बाद अस्पताल से सीधे सोसाइटी में लाई और पार्किंग में छोड़कर अपने फ्लैट चली गई.
ये भी पढ़ेंः इस मंदिर में विधायक-सांसद करेंगे पहली आरती! बदलने जा रहा नियम
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है. अब मृतिका के शव का पोस्टमार्टम कराया जाए. इसके बाद ही आगे का खुलासा हो पाएगा. पुलिस सीसीटीवी समेत कई अन्य सबूतों के आधार पर जांच पड़ताल कर रही है.
