Vistaar NEWS

कैंसर से जूझ रही थी पत्नी, मदद की जगह पति ने दे दी सुपारी, कैसे हुआ हत्या का खुलासा?

Hapur murder case

हापुड़ में पति ने सुपारी देकर पत्नी की करा दी हत्या. पुलिस गिरफ्त में आरोपी.

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ हुई एक हत्या ने सबको हैरान कर दिया. इस हत्या ने न सिर्फ मानवता पर सवाल खड़े किए, बल्कि रिश्तों को भी तार-तार कर दिया. एक शख्श ने अपनी पत्नी के साथ ऐसा सलूक किया कि हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया. हालांकि पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी महिला के पति समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है.

क्या है मामला?

पुलिस ने बताया यह मामला हापुड़ जिले के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर रुस्तमपुर का है. जहां एक शख्स ने रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि 2 फरवरी की रात चोरी के दौरान पत्नी की हत्या कर दी गई. लेकिन पुलिस की जांच में कुछ और ही खुलासा हुआ.

पुलिस की पूछताछ में मुख्य आरोपी ने बताया कि पत्नी को कैंसर की बीमारी थी, जिसमें काफी पैसा खर्च हो रहा था. पैसे खर्च को लेकर आए दिन विवाद की स्थिति भी बनी रहती थी. जिसके चलते पत्नी की हत्या की साजिश रच डाली. पुलिस को किसी प्रकार का शक न हो, इसके लिए चोरी के दौरान हत्या करने की प्लानिंग बनाई.

2009 में हुई थी शादी

हापुड़ अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि आरोपी राहुल की शादी बीबीगनर थाना क्षेत्र की रहने वाली रीन के साथ साल 2009 में हुआ था. दोनों शादी के बाद साथ-साथ रह रहे थे. उनका 18 साल का एक बेटा भी है. लेकिन इसी दौरान पता चला कि पत्नी रीता को कैंसर हो गया है. जिसके बाद खर्च बढ़ गया. बढ़ते हुए खर्च को लेकर दोनों के बीच वाद-विवाद होने लगा. धीरे-धीरे यह बढ़ता ही चला गया. इसी दौरान राहुल ने पत्नी को किनारे लगाने का मन बना लिया और हत्या करने के लिए आरोपियों को 5 लाख रुपए की सुपारी दे दी.

ये भी पढ़ेंः PoK और अक्साई चिन भारत का…ट्रेड डील में ट्रंप ने जारी किया पूरे इंडिया का नक्शा, पाकिस्तान को सीधा मैसेज

कैसे की हत्या?

हत्या से पहले तीनों ने बातचीत के लिए एक कोडवर्ड रखा ‘साड़ी के पैसे’ ताकि अगर जांच भी हो, तो पकड़ में न आएं. 2 फरवरी की रात घर पर पत्नी और मां दोनों मौजूद थीं. इस दौरान राहुल ने 2 लोगों को बुलाया, फिर रीता का कंबल से मुंह दबाकर चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया. पुलिस को शक न हो, इसके लिए पूरे घर का सामान बिखरा दिया, ताकि लगे की कोई लूटपाट के इरादे से इस घटना को अंजाम दिया है.

ऐसे हुआ खुलासा?

हत्या करने के बाद राहुल एक शादी बारात में भी शामिल हुआ और वहां पर फोटो भी खिंचवाई. इसके बाद दूसरी दुकान पर जाकर रात में सो गया. पुलिस को गुमराह करने के लिए अगली सुबह घर पहुंचा और शोर मचाते हुए हत्या की जानकारी दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की लेकिन चोर नहीं मिला. जब पुलिस ने सीडीआर निकलवाई तक इस हत्या का खुलासा. सोचिए समाज कहां जा रहा है और लोग पैसों के लिए क्या-क्या नहीं कर सकते. फिलहाल, राहुल और उसके दो साथियों को पुलिस ने सलाखों के पीछे भेज दिया है.

Exit mobile version