Vistaar NEWS

‘कट्टर आतंकवादी जल्द करेंगे हत्या’, चिराग पासवान को मिली जान से मारने की धमकी

चिराग पासवान

चिराग पासवान

Chirag Paswan Received Death Threat: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान को आज मगलवार को डाक के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिली है, जिसमें कहा गया कि “कट्टर आतंकवादी जल्द ही आपकी हत्या कर देंगे”. धमकी मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री के कार्यालय ने केंद्रीय गृह सचिव को पत्र लिखकर जानकारी दी है. धमकी भरे पत्र के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घटना के बाद गृह मंत्रालय और खुफिया एजेंसियां चौकन्नी हो गई हैं. बता दें, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को पहले से ही जेड-प्लस की सुरक्षा प्राप्त है.

जानकारी के अनुसार, धमकी मिलने के बाद तुरंत ही कार्यालय ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को इसकी जानकारी दी. इस दौरान तुरंत घटना की जांच करने और सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने की मांग की. गृह मंत्रालय ने इस मामले को पूरी गंभीरता से लिया है. केंद्रीय गृह सचिवालय के साथ ही सीआरपीएफ और बिहार सरकार को भी इस घटना की जानकारी दी गई है.

धमकी भरे पत्र में क्या?

चिराग पासवान के सचिव ने बताया कि आज मंत्रालय को दो मोबाइल नंबरों वाला एक अज्ञात पत्र प्राप्त हुआ है. जब पत्र खोला गया तो पता चला कि उसमें धमकी भरे शब्द लिखे गए हैं, जिससे माननीय चिराग पासवान के जीवन को सीधा खतरा है. पत्र में आगे लिखा, “कट्टरपंथी आतंकवादियों द्वारा जल्द ही तुम्हारी हत्या कर दी जाएगी.” इस धमकी भरे पत्र के बाद केंद्रीय मंत्री के कार्यालय द्वारा सुरक्षा पर गौर करने की बात कही गई है.

ये भी पढ़ेंः पति से तलाक का केस, शिक्षक भर्ती घोटाले में नाम… ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि का संदिग्ध हालत में मिला शव

पहले भी मिल चुकी है धमकी

दरअसल, ऐसा नहीं है कि चिराग पासवान को पहली बार किसी ने धमकी दी है. इससे पहले भी उनको कई बार धमकियां मिल चुकी हैं. जुलाई 2025 में जब उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव लड़ रही थी, तो इस दौरान भी सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी. चिराग पासवान बिहार की जमुई लोकसभा सीट से सांसद हैं और वर्तमान में मोदी कैबिनेट में केंद्रीय मंत्री हैं.

Exit mobile version