तीसरी बार राज्यसभा के उपसभापति बने हरिवंश नारायण सिंह, चुने गए निर्विरोध

Rajya Sabha: हरिवंश नारायण सिंह राज्यसभा में उपसभापति निर्विरोध चुने गए.
harivansh Narayan Singh

हरिवंश नारायण सिंह को तीसरी बार राज्यसभा का उपसभापति चुन लिया गया है.

Harivansh Narayan Singh: हरिवंश नारायण सिंह राज्यसभा में उपसभापति निर्विरोध चुने गए. उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पीएम मोदी ने बधाई दी.

पीएम मोदी ने कहा राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह को लेकर कहा, “लगातार तीसरी बार निर्वाचित होना ये अपने आप में इस सदन का आपके प्रति जो गहरा विश्वास है और बीते हुए कालखंड में आपके अनुभव सबको साथ लेकर चलने का जो सदन को लाभ मिला है.आपका जो प्रयास रहा है, उसको एक प्रकार से सदन ने आज एक मोहर लगा दी है. हमने सबने हरिवंश जी के नेतृत्व में सदन की शक्ति को और अधिक प्रभावी होते हुए देखा है.

PM मोदी ने कहा, हरिवंश जी का जन्म जेपी के गांव में हुआ और सहज रूप से ग्रामीण पृष्ठभूमि के कारण वो अपने गांव के विकास के लिए विद्यार्थी काल से भी कुछ न कुछ करते और उनकी शिक्षा-दिक्षा काशी में हुई.

ये भी पढ़ेंः ‘अनुभव और सहज कार्यशैली का सम्मान…’ हरिवंश नारायण के तीसरी बार उपसभापति चुने जाने पर बोले पीएम मोदी

1980 में पत्रकारिता से की थी करियर की शुरुआत

हरिवंश नारायण सिंह किसान परिवार से ताल्लुख रखते हैं. अर्थशास्त्र में उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है. उन्होंने 1980 के दशक में अपने करियर की शुरुआत हिंदी अखबार धर्मयुग से एक पत्रकार के रूप में की. हालांकि बाद में उन्होंने अपना पत्रकारिता का फील्ड बदल दिया और बैंक ऑफ इंडिया में सरकारी अधिकारी बन गए. लेकिन उनका पत्रकारिता से मोह भंग नहीं हुआ. इसलिए उन्होंने दोबारा पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा. इस बार वे रांची से प्रकाशित प्रभात खबर में बतौर संपादक काम किया. 2014 में जब हरिवंश नारायण राज्यसभा सदस्य के लिए चुने गए, तो उन्होंने प्रभात खबर के संपादकीय से इस्तीफा दे दिए थे. तीसरी बार निर्विरोध राज्यसभा के उपसभापति के लिए चुने गए हैं.

ज़रूर पढ़ें