Vistaar NEWS

हर‍ियाणवी स‍िंगर दिलेर खरकिया की कार पर फायर‍िंग! किसने ली गोलीबारी की जिम्‍मेदारी?

दिलेर खरकिया

दिलेर खरकिया

Diler Kharkiya shooting incident: हर‍ियाणवी स‍िंगर दिलेर खरकिया पर फायर‍िंग का मामला सामने आया है. इस जानलेवा हमले के दौरान हरियाणवी सिंगर बाल-बाल बच गए. जिस समय यह फायर‍िंग की गई. वह अपनी रेंज रोवर कार में सवार थे. खरकिया पर हुई फायरिंग के जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अनिल पंडित ने ली है. सिंगर दिलेर खरकिया के कई गाने सुपरहिट हो चुके हैं.

दिलेर खरकिया की गाड़ी पर हुई फायरिंग मामले में एक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आया है. जिसमें ल‍िखा कि इस फायरिंग की जिम्मेदारी हिमांशु सोनीपत, हैरी बॉक्सर, हरमन संधू और अनिल पंडित लेता है. या तो हमारी कॉल का जवाब दो, नहीं तो तेरी छाती में गोली मारी जाएगी.

फ‍िलहाल पुल‍िस हमले की जिम्‍मेदारी लेने वाले अन‍िल पंड‍ित नाम के युवक की तलाश में जुट गई है. दिलेर खरकिया के पिता मशहूर रागनी कलाकार राजेंद्र खरकिया है. यही वजह है कि प्रशासन भी घटना के तुरंत बाद ही एक्‍ट‍िव नजर आ रहा है.

कौन हैं सिंगर दिलेर खरकिया?

दिलेर खरकिया का जन्म 8 अगस्त 1997 को मशहूर रागनी कलाकार राजेंद्र खरकिया के घर गांव खरक, भिवानी में हुआ था. पिता से प्रेरित होकर 9 साल की उम्र में ही दिलेर ने रागनी कार्यक्रमों में शामिल होना शुरू कर दिया था.

साल 2018 में हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा. ऐसा कहा जाता है कि खरकिया का पढ़ाई को लेकर कोई मन नहीं था. यही वजह है कि पर‍िवार ने भी कभी कोई ज्‍यादा रोक टोक नही की. गाने की दुन‍िया में कदम रखने के बाद खरकिया ने लीलो चमन, मोटो, जूती काली, “हाई कोर्ट”, “कबूतरी, आलू मटर उनके हिट सॉन्ग द‍िए हैं.

पंजाबी सिंगर एम्मी विर्क पर भी हुई थी फायर‍िंग

प‍िछले कुछ महीनों की बात की जाए तो स‍िंगर और एक्‍टर पर फायर‍िंग के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं. प‍िछले दिनों कनाडा में कनाडा में पंजाबी सिंगर एम्मी विर्क की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी. पुलिस के मुताबिक शनिवार की रात करीब 11 बजे एबॉट्सफोर्ड के मैक्कलम रोड इलाके में एम्मी विर्क की गाड़ी को निशाना बनाया गया था. हालांकि एम्मी विर्क के परिजनों का अलग ही बयान है. विर्क के पिता ने इस खबर का खंडन किया है और कहा है कि हमला एम्मी विर्क पर नहीं हुआ था.

ये भी पढ़ें: ‘चरित्र हनन बंद करो…’, दिशा सालियान केस को लेकर आदित्य-उद्धव ठाकरे ने तोड़ी चुप्‍पी

Exit mobile version