Vistaar NEWS

रिमोट से बदल देता था नंबर प्लेट, गुमराह करने का डॉक्टर ने बनाया ऐसा प्लान, पुलिस भी हैरान

BMW Car

हैदराबाद में पुलिस ने पकड़ी ऐसी कार, जिसमें रिमोट से नंबर प्लेट बदल जाती थी.

Hyderabad News: हैदराबाद पुलिस ने एक ऐसे शातिर डॉक्टर को गिरफ्तार किया है, जो काफी शातिराना तरीके से पुलिस को चकमा देने में माहिर था. वह पलक झपकते ही कार में बैठे-बैठे रिमोट से नंबर प्लेट चेंज कर देता था. इस तकनीक से वह हमेशा नियमों को तोड़ता था. शातिर डॉक्टर की पहचान डॉ. गौतम रेड्डी के रूप में हुई है. जानें क्या है पूरा मामला?

दरअसल, शराब के नशे में ड्राइव करते समय एक शख्स को गिरफ्तार किया. जिसने अपनी पहचान डॉक्टर के रूप में बताई. पुलिस ने जब उसे शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में पकड़ा, तो पुलिस के भी होश उड़ गए. क्योंकि कार के अंदर बैठा शख्स अपनी कार का नंबर बदल देता था. उसने यह प्लान पुलिस से बचने के लिए बनाया था. ताकि अगर कोई पुलिस देखे, तो नंबर बदलकर कार्रवाई से बच जाएं.

क्या था मामला?

पुलिस ने डॉक्टर को शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में पकड़ा था. जब पकड़ा गया तो पुलिस की जांच में लेवलर कानूनी सीमा से ज्यादा अल्कोहल पाया गया. पुलिस ने चालानी कार्रवाई करने के लिए उसे नीचे उतारा, तो इस दौरान पुलिस को कार में एक डिवाइस लगा दिखा. जब पुलिस ने उसे देखा तो हैरान रह गई, क्योंकि उसमें एक रिमोट था, जिसकी मदद से कार का नंबर प्लेट बदल जाता था. जब जांच की गई तो पता चला कि एक नंबर तेलंगाना का और दूसरा नंबर दिल्ली का दिखा.

ये भी पढ़ेंः यह तो मांस नोचने जैसा…, तलाक की याचिका पर पत्नी ने मांगा मेंटिनेंस तो कोर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या है पूरा मामला

पुलिस ने क्या कहा?

मामले को लेकर जुबली हिल्स पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर (ट्रैफिक) एन रविंदर ने कहा, “नकली नंबर प्लेटों का इस तरह का लेटेस्‍ट सिस्टम हैरान करने वाला है. इससे पता चलता है कि यह जुर्माने से बचने और डिजिटल निगरानी को गुमराह करने का एक सुनियोजित प्रयास है. मामले की जांच की जा रही है, जो भी इस मामले में दोषी पाए जाएंगे. सब पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.”

Exit mobile version