‘राम मंदिर का पैसा हमारा चोरी भी हो तो हमें कोई दिक्कत नहीं…’, हिंदू रक्षा दल प्रमुख पिंकी चौधरी  के बयान पर छिड़ी बहस

Pinky Chaudhary: मदरसों और चर्चों को मिलने वाले चंदे पर पिंकी चौधरी के सवाल से नया विवाद खड़ा हो गया.उनके बयान के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में तीखी बहस शुरू हो गई.  
पिंकी चौधरी

पिंकी चौधरी

Pinky Chaudhary: अयोध्या के राम मंदिर में हुई कथित चंदे की चोरी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसको लेकर तमाम तरह के आरोप-प्रत्‍यारोप लगाए जा रहे हैं. इन सब के बीच अब गाजियाबाद जिले के लोनी क्षेत्र में हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी का बयान चर्चा में आ गया है. राम मंदिर चंदा चोरी को उन्होंने हिंदुओं का पैसा बताते हुए कहा कि इस मुद्दे को बेवजह उछाला जा रहा है.

पिंकी चौधरी ने कहा कि एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मदरसों और चर्चों को मिलने वाले चंदे पर सवाल उठाते हुए प्रशासन से इसकी जांच कराने की मांग की. उनका कहना था कि इन संस्थानों में आने वाले धन का स्रोत और उसका उपयोग पूरी तरह पारदर्शी होना चाहिए.

पिंकी चौधरी ने यह भी कहा कि यदि किसी भी धार्मिक संस्था को देश या विदेश से आर्थिक सहायता मिलती है, तो उसकी नियमित जांच होनी चाहिए. उन्होंने दावा किया कि सभी धार्मिक संगठनों के लिए एक समान नियम लागू किए जाने चाहिए, ताकि किसी भी तरह के संदेह या विवाद की स्थिति न बने.

पिंकी चौधरी ने वीडियो में क्‍या-क्‍या कहा?

दूसरे धार्मिक संस्थानों में दिए जाने वाले दान पर सवाल नहीं उठाए जाते, लेकिन राम मंदिर से जुड़े मामलों को लगातार निशाना बनाया जाता है. मंदिर आंदोलन के दौरान संघर्ष करने वालों पर आज सवाल उठाए जा रहे हैं. हम हिंदुओं को राम मंदिर के चंदे को लेकर कोई दिक्कत नहीं है. यह हमारा पैसा है. अगर कोई हिंदू ही इसे चुरा ले, तब भी हमें कोई परेशानी नहीं है.

उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया, जिसके बाद अलग-अलग राजनीतिक और सामाजिक संगठनों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं. कुछ लोगों ने उनके बयान का समर्थन करते हुए धार्मिक संस्थाओं के वित्तीय लेन-देन में पारदर्शिता की बात कही, जबकि अन्य लोगों ने इसे समाज में धार्मिक तनाव बढ़ाने वाला बयान बताया है.

ये भी पढ़ें:उपसभापति चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे को झटका, सचिन अहीर ने छोड़ा साथ और शिंदे गुट में हुए शामिल

ज़रूर पढ़ें