Vistaar NEWS

Holi 2026: होली के दिन किया हुड़दंग तो फिर खैर नहीं… यूपी-बिहार और एमी में पुलिस ने खातिरदारी की कर ली तैयारी

Holi 2026 Security Alert

Holi 2026 Security Alert

Holi 2026: होली 2026 को लेकर पूरे देश में उत्साह है. इस त्योहार को देखते हुए मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार में सुरक्षा के इंतजाम सख्त कर दिए गए है. खासकर लखनऊ Holi Police alert के तहत राजधानी में 3800 से ज्या

दा होलिका दहन स्थलों पर निगरानी रखी गई है, वहीं रंगों की होली के दिन भी शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाया जाए इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है.

जगह-जगह तैनात की जाएंगी मोबाइल टीमें

यूपी के सभी जिलों में हर आयोजन के स्थल पर मोबाइल टीमें तैनात की जाएंगी. आयोजकों के साथ-साथ जिम्मेदार लोगों की टीम भी बनाई जाएंगी, ताकी माहौल सौहार्दपूर्ण बना रहे. पुराने शहर और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है. साथ ही पिछले बर्षों क हॉसस्पॉट को चिह्नित कर वहां पर अतिरक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है.

होली पर प्रशासन करेगा सोशल मीडिया मॉनिटरिंग

होली पर सोशल मीडिया मॉनिटरिंग (Holi social media monitoring) के तहत पुलिस की विशेष सेल चौबीसों घंटे सक्रिय रहेगी. अफवाह, भ्रामक पोस्ट या आपत्तिजनक कंटेंट फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी.
पटना होली सुरक्षा (Patna Holi security) के तहत पूरे शहर में जगह-जगह पुलिस की तैनाती की गई है.

होली का जश्न होगा मगर अमन और व्यवस्था के साथ

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार पुलिस अलर्ट ( UP MP Bihar police alert) पर है, इसका मतलब साफ है कि त्योहार में खलल डालने वालों को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा. प्रशासन की लोगों ने अपील है कि त्योहार को आपस में भाईचारे के साथ मनाया जाए और आयोजन कर्ता भी अपनी जिम्मेदारी को समझे. रंगों का त्योहार है लेकिन कानून से खिलवाड़ करने की आजादी किसी को नहीं हैं. प्रशासन ने कहा कि इस बार होली का जश्न पूरे जोश से होगा लेकिन अमन और व्यवस्था के साथ

Exit mobile version