Vistaar NEWS

Israel-Iran War: मिडिल ईस्ट के जिन 9 देशों में इस समय छिड़ी जंग, वहां कितने भारतीय रहते हैं?

फाइल फोटो

फाइल फोटो

Israel-Iran War: अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों में ईरान ने अपने सुप्रीम खामेनेई समेत कई नेता और अफसर खो दिए. इसका बदला लेले के लिए बौखलाएं ईरान ने मिडिल ईस्ट के कई देशों पर जवाबी कार्रवाई की. सबसे पहले ईरान ने इजरायल पर हमला किया. इसके बाद साऊदी अरब, बहरीन, कतर, जॉर्डन, यूएई और कुवैत में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है.

ईरान पहले से दे चुका था चेतावनी

गौरतलब है कि ईरान कई दिनों पहले ही चेतावनी दे चुका था कि अगर उस पर हमला हुआ तो वह फिर सीधा अमेरिकी बेस को टारगेट करेगा. ईरान ने जिन 7 देशों को निशाना बनाया है. उन सभी जगहों पर अमेरिका सैन्य ठिकानें मौजूद हैं. इन सब के बीच सबसे बड़ा सवाल ये है कि इन देशों में जहां दिन-रात गोलाबारी हो रही है, भारतीय नागरिक कितनी संख्या में रहते हैं.

सबसे ज्यादा भारतीय

अगर देखा जाए तो भारत के विदेश मंत्रालय के ओवरसीज इंडियंस डेटा के मुताबिक, खाड़ी और आसपास के देशों में लाखों भारतीय काम करते हैं. सबसे ज्यादा भारतीय UAE में हैं. इस देश में इनकी आबादी करीब 35,54,274 हैं.

देशआबादी
UAE35,54,274
सऊदी अरब24,60,603
कुवैत9,93,284
कतर8,35,175
बहरीन3,23,908
इजराइल20,000
जॉर्डन16,897
इराक17,100
ईरान10,320
लेबनान3,000
ओमान6,84,771
मिस्र3,141
यमन700
सीरिया97
फिलिस्तीन11

भारत सरकार ने जारी की एडवाइजरी

भारत ने ईरान, इजराइल, सीरिया, इराक, ओमान, कतर फिलिस्तीन, सऊदी, UAE, बहरीन और कुवैत में रह रहे अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है. एडवाइजरी में कहा गया है, ‘भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे इजराइली अधिकारियों और होम फ्रंट कमांड द्वारा जारी सुरक्षा गाइडलाइंस और निर्देशों का सख्ती से पालन करें.’

ये भी पढे़ं: UP के कई लोग ईरान में फंसे, परिजनों से नहीं हो रहा संपर्क, सलामती के लिए दुआ पढ़ रहे परिवार; सरकार से मांगी मदद

Exit mobile version