Vistaar NEWS

‘…I Love You’, रैपिडो राइडर ने महिला को भेजा पर्सनल मैसेज, पुलिस की धमकी पर बोला- कर दो शिकायत

Rapido Driver Wrote A personal Message For Women

रैपिडो राइडर ने महिला को भेजा पर्सनल मैसेज

PDS Grain Without Ration Card: नोएडा की रहने वाली एक महिला ने ऑनलाइन राइड ऐप रेपिडो की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं. गीतिका ने बताया कि रैपिडो राइडर ने उन्हें पार्सल डिलीवरी करने के बाद ‘आई लव यू’ का पर्सनल मैसेज भेजा. इस दौरान महिला ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो बेखौफ रैपिडो राइडर ने कहा कि जाओ कर दो मेरी शिकायत रैपिडो कंपनी से, यानी कि उसके अंदर कोई डर नाम की चीज देखने को नहीं मिली. फिलहाल, इस मामले की शिकायत रैपिडो कंपनी तक पहुंच गई है. जानें क्या है पूरा मामला.

नोयडा में रहने वाली गीतिका ने बताया कि उसने एक पार्सल मंगाया था. जब पार्सल डिलीवर हो गया तो इसके बाद राइडर ने पर्सनल मैसेज करना शुरू कर दिया. महिला ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए बताया कि उसके पास राइडर ने मैसेज किया और लिखा, हेलो, कैसी हो आप? इसके बाद अगला मैसेज आई लव यू लिखा.

महिला ने सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल

महिला ने बताया कि राइडर के जब इस मैसेज को लेकर पुलिस शिकायत की धमकी दी, तो उसने कहा कि हां कर दो, रैपिडो में कर दो. रैपिडो राइडर की इस हरकत को लेकर महिला ने लिंक्डइन पर शेयर किया है. जिसमें दोनों की बातचीत साफ दिखाई दे रही है. पोस्ट को शेयर करते हुए महिला ने लिखा, ‘इस देश में एक महिला होना मुश्किल है. लगता है कि बिना डिलीवरी वालों से परेशान हुए अब आप रैपिडो से एक पार्सल डिलीवरी भी बुक नहीं कर सकते.’

ये भी पढ़ेंः ‘घर में घुसकर कपड़े खींचने की कोशिश बलात्कार का प्रयास नहीं…’, झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

रैपिडो ने महिला से मांगी माफी

फिलहाल, महिला की शिकायत के बाद लोगों ने रैपिडो की सुरक्षा पर भी सवाल उठाना शुरू कर दिए हैं. लोगों का कहना है कि कंपनी ने किस तरह के राइडर्स को काम पर रखे हैं. हालांकि, रैपिडो की ओर से राइडर पर क्या कार्रवाई की गई है. इसको लेकर अभी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन रैपिडो कंपनी ने खुद महिला से माफी मागी है. कंपनी का कहना है कि हमारी प्राथमिकता ग्राहक की सुरक्षा, गरिमा और सम्मान है.

Exit mobile version