Railway Extends Train Route: हरियाणा के जींद से सोनीपत तक के लिए इकलौती हाइड्रोजन ट्रेन चलाई गई थी, लेकिन उसे अब पर्याप्त यात्री नहीं मिल पा रहे हैं. जिसके वजह से रेलवे ने फैसला लिया है कि दिल्ली के आजादपुर तक बढ़ाया जाएगा. रेलवे के अनुसार, ट्रेन की क्षमता 2600 यात्रियों की है, लेकिन यात्री 10 प्रतिशत भी सफर नहीं कर रहे हैं. रेलवे का मानना है कि रूट को एक्सटेंट करने के बाद यात्रियों की संख्या में इजाफा हो सकता है.
जींद-सोनीपत तक चलने वाली देश की पहली और इकलौती हाइड्रोजन ट्रेन है. रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि 89 किलोमीटर लंबे सफर के दौरान केवल 40-50 या कभी 60 यात्री मिल जाते हैं. इतने कम यात्रियों की वजह से ट्रेन दिन भर में सिर्फ एक ही चक्कर लगा पा रही है. जबकि योजना के अनुसार, दिन में दो चक्कर लगाने थे.
आजादपुर स्टेशन तक जाएगी ट्रेन
कम यात्रियों को लेकर रेलवे ने चिंता जताई और रूट को एक्सटेंट करने का फैसला किया. रेलवे ने कम फुटफॉल को देखते हुए ट्रेन को दिल्ली के आजादपुर स्टेशन तक ले जाने पर काम शुरू कर दिया है. रेलवे का मानना है कि अगर ट्रेन दिल्ली तक पहुंचती है, तो यात्रियों का सफर ज्यादा सुविधाजनक हो सकता है. इसलिए रेलवे ने इस पर विचार किया है.
ये भी पढ़ेंः चंद्रबाबू नायडू ने अयोध्या में CM योगी से क्यों मांगी 10 एकड़ जमीन? जानिए वजह
हाइड्रोजन ट्रेन से होता है कम प्रदूषण
बता दें, यह देश की पहली और इकलौती हाइड्रोजन ट्रेन है, जिसकी शुरुआत जींद से पानीपत के लिए 17 जुलाई को हुई थी. इस ट्रेन में सीधे डीजल का इस्तेमाल नहीं होता. इसमें हाइड्रोजन से बिजली बनाई जाती है, जो ट्रेन को चलाने के लिए इस्तेमाल होती है. इसे कम प्रदूषण की वजह से रेल तकनीक के तौर पर देखा जाता है. अब रेलवे का मानना है कि दिल्ली तक इसकी कनेक्टिविटी रखेंगे तो यात्रियों में बढ़ोत्तरी हो सकती है.
