Vistaar NEWS

‘मोदी के PM रहते भारत पर अटैक हुआ तो अमेरिका देगा साथ’, ट्रंप का बड़ा वादा, की PM Modi की जमकर तारीफ

Donald Trump, Narendra Modi

पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप

फ्रांस के एवियन-लेस-बैंस शहर में 15 से 17 जून 2026 तक 52वां G7 शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया. इस सम्मेलन में पीएम मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात हुई. फिलहाल इस मुलाकात की पूरे देश में चर्चा हो रही है. इस सम्मेलन के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी से बड़ा वादा कर दिया है. साथ ही उनकी जमकर तारीफ भी की है.

अमेरिका देगा भारत का साथ

ट्रंप ने भारत के समर्थन में बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रहते भारत पर कोई हमला होता है, तो अमेरिका उसकी मदद के लिए साथ खड़ा रहेगा. इतना ही नहीं डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में खाड़ी इलाके अमेरिकी सेना की कार्रवाई में मारे गए 3 भारतीय नाविकों की मौत पर भी शोक जताया.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक तेल टैंकर पर अमेरिकी हमले में मारे गए भारतीय नाविकों के बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए ट्रंप ने कहा, ‘मैंने इसके बारे में सुना है, यह एक मुश्किल पेशा है. हम इस पर काम कर रहे हैं.’

ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ

इतना ही नहीं डोनाल्ड ट्रंप पीएम मोदी की तारीफ भी की है उन्होंने कहा ‘मैं  प्रधानमंत्री मोदी की तरह शांत, संयमित और जबरदस्त नहीं हूं. जरा उन्हें देखिए.’ अमेरिकी राष्ट्रपति ने मोदी को ‘एंजेल’ बताया और कहा कि उनके में भारत लगातार प्रगति करता रहेगा. ट्रंप ने कहा, ‘जब तक मोदी हैं, भारत बहुत अच्छा करता रहेगा.’ अन्य अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह रूस-यूक्रेन युद्ध का अंत देखना चाहते हैं. ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया कि उन्होंने आठ युद्धों को खत्म कराने में भूमिका निभाई है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान की आलोचना करते हुए कहा, ‘ईरान ने 48 वर्षों तक दुनिया का फायदा उठाया है.’

ये भी पढ़ें:महाराष्ट्र-बंगाल के बाद अब समाजवादी पार्टी में होगी बड़ी टूट? ओपी राजभर ने बता द‍िया पूरा प्‍लान

Exit mobile version