Vistaar NEWS

‘चुनौतियां आती हैं तो मौके भी…’, दिल्ली-IIT में मोदी बोले- ‘जिंदगी में सबकुछ ऑउट ऑफ सिलेबस’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Prime Minister Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए. यहां प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों को संबोध‍ित भी किया. पीएम मोदी ने कहा कि आज देश के आप सभी प्रतिभाशाली युवाओं के जीवन की नई यात्रा शुरू हो रही है. आज जैसे आपके परिवार के लोग प्राउड फल कर रहे हैं, वैसे ही मुझे भी आप सब पर गर्व है. क्योंकि आप सब केवल एक डिग्री नहीं ले रहे, आप देश के लिए बहुत कुछ करने के सपने लेकर यहां से निकल रहे हैं.

पीएम ने कहा कि आज कई छात्रों को उनकी उपलब्धियों के लिए मेडल भी मिले हैं. मैं इसके लिए आप सभी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं.लेकिन इसमें 1-2 बेटियां भी होती तो ज्यादा अच्छा होता. पीएम मोदी ने बच्‍चों से कहा कि आप सिर्फ सवाल मत पूछिए,समाधान भी खोजें.

उन्‍होंने कहा कि हर पीढ़ी की अपनी चुनौतियां और जिम्मेदारियां होती हैं। अगले 35 साल में आपका काम विकसित भारत का आधार होगा.

मैं बाबा बागेश्वर बाबा नहीं हूं- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेक हा कि आज सारे स्टूडेंट्स यहां मौजूद हैं, लेकिन मन के किसी कोने में कुछ और चल रहा है. मैं बाबा बागेश्वर नहीं हूं, लेकिन कुछ तो चलता होगा.

उन्‍होंने कहा कि जब-जब बदलाव आता है, चुनौतियां और अवसर आते हैं. इंडस्ट्री, प्रोफेशन सब बदलते हैं, लेकिन मेरी बात याद रखें जो सीखेगा वह जीतेगा, जो नए चैलेंज का सॉल्यूशन खोजेगा, वो जीतेगा.

क्‍या बोले पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आप सभी के सामने एक और बड़ी संभावना है, और वह नया अवसर रिसर्च के क्षेत्र में है. ‘प्रधानमंत्री रिसर्च फेलोशिप’ हमारे प्रतिभाशाली युवाओं को रिसर्च करने के अवसर दे रही है. नए विचारों को आगे बढ़ाने के लिए ‘रिसर्च, डेवलपमेंट और इनोवेशन स्कीम’ शुरू की गई है.

उन्‍होंने आगे कहा कि देश में विज्ञान और रिसर्च को नई गति देने के लिए ‘नेशनल रिसर्च फाउंडेशन’ भी बनाया गया है. रिसर्च सेक्टर के लिए 1 लाख करोड़ रुपये तक की फंडिंग का इंतज़ाम किया जा रहा है. ‘वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन’ पहल के ज़रिए, दुनिया के जाने-माने रिसर्च जर्नल अब बिना किसी अतिरिक्त खर्च के देश के सबसे छोटे कस्बों तक भी पहुँच रहे हैं.”

ये भी पढ़ें:खुली जीप, DJ और जगह-जगह स्‍वागत, सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंकने वालों पर फूल बरसाए

Exit mobile version