Vistaar NEWS

जम्मू-कश्मीर में आजादी का अनोखा जश्न, लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी के माता-पिता ने फहराया तिरंगा

Lashkar-e-Taiba terrorist Father in Independence day

आतंकी के घर में फहराया तिरंगा

Independence Day: आज देशभर में आजादी का जश्न मनाया गया. राजधानी दिल्ली से लेकर देश के कोने-कोने में ध्वजारोहण किया जा रहा है. इसी बीच एक जम्मू-कश्मीर से तस्वीर सामने आई है, जिसमें लश्कर-ए-तैयबा के सक्रिय आतंकवादी आबिद रमजान शेख के माता-पिता ने शोपियां के छोटीपोरा स्थित अपने घर पर तिरंगा फहराते दिखाई दे रहे हैं. यह तस्वीर अब देशभर में वायरल हो रही है.

बता दें, आबिद रमजान शेख को सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकी करार दिया है. आबिद का परिवार जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के छोटापारा इलाके में रहता है. जहां आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उसके माता-पिता काफी गर्व के साथ अपने घर पर तिरंगा फहराया. तस्वीर अपने आप में एक अलग कहानी कहती नजर आती है. हालांकि, परिवार ने तिरंगा फहराने के पीछे क्या संदेश दिया है, इसको लेकर कोई बातचीत नहीं की है.

तस्वीर ने खींचा लोगों का ध्यान

सोशल मीडिया पर आतंकी जो तस्वीर वायरल हो रही है. उसमें आतंकी आबिद के पिता हाथों में तिरंगा लिए खड़े हैं और उनके बगल में आबिद की माता भी खड़ी दिखाई दे रही हैं. इसके अलावा उनके घर पर तिरंगा भी लहराता दिखाई दे रहा है. आतंकी के परिवार के द्वारा तिरंगा फहराए जाने की तस्वीर ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है.

ये भी पढ़ेंः ‘युवा देश के ‘डेमोग्राफिक डिविडेंड’, सही दिशा मिले तो देश को बड़ा फायदा, नहीं तो…’, मोहन भागवत का बड़ा बयान

कौन है आबिद रमजान शेख

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, आबिद रमजान शेख लश्कर ए तैयबा का कमांडर है और उसके निर्देश पर कई बड़ी आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया गया है. आबिद के खिलाफ साल 2022 में जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के शोपियां जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF Jawan) के जवान की हत्या में भी शामिल होने का आरोप है.

Exit mobile version