India Celebrates 80th Independence Day: 15 अगस्त की तारीख हर देशवासी को याद है. इस दिन स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है. भारत को ब्रिटिश हुकूमत से 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली थी. इस बार स्वतंत्रता दिवस की कौन सी वर्षगांठ मनाई जाएगी? इसे लेकर कुछ लोगों में संशय है कि 79वां या 80वां कौन सा स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा.
आखिर सही जवाब क्या है?
भारत इस साल यानी 2026 में कौन सा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. इसे जानना बेहद आसान है. आसानी से इसे जान सकते हैं. ब्रिटिश गुलामी से भारत 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ था. इस तरह देश को स्वतंत्र हुए 79 साल हो चुके हैं. पिछले साल देशवासियों ने 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया था. इससे साफ हो जाता है कि इस बार 80वां इंडिपेंडस डे मनाया जाएगा.
क्या थीम रखी गई है?
भारत के लिए ये स्वतंत्रता दिवस बहुत अहम है. राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे होने पर फोकस इसी पर रहेगा. पहली बार दिल्ली स्थित लाल किले में वंदे मातरम का गायन होगा. इसके साथ ही ‘विकसित भारत 2047 के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका’ विषय पर ध्यान दिया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करेंगे.
ये भी पढ़ें: Independence Day 2026: घर बैठे कैसे देखें पीएम मोदी की लाल किले वाली स्पीच? यहां मिलेगा Live Telecast का Link
स्वतंत्रता दिवस के बारे में रोचक तथ्य
- जब देश आजाद हुआ था, उस समय संविधान लागू नहीं हुआ था.
- देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया था. ये परंपरा आज भी जारी है.
- भारत और पाकिस्तान के बीच 15 अगस्त तक कोई रेडक्लिफ लाइन नहीं थी. 17 अगस्त को ये रेखा खींची गई.
- इस समय तक भारत को राष्ट्रगान नहीं मिला था. 1950 में ‘जन-गण-मन’ को राष्ट्रगान घोषित किया गया.
