Vistaar NEWS

चीन की तरह सत्ता को अपने हाथ में लेना चाहते PM, पर‍िसीमन ब‍िल पर बोले मल्लिकार्जुन खड़गे

kharge

मल्लिकार्जुन खड़गे

India Alliance: केंद्र सरकार संसद सत्र में इस बार महिला आरक्षण और परिसीमन ब‍िल लाने जा रही है. ऐसा कहा जा रहा है कि सरकार ने इस बिल को पास कराने के लिए पर्याप्त संख्याबल जुटा लिया है. वहीं इंड‍िया गठबंधन इस बिल का विरोध कर रहा है. कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी पर सीधा न‍िशाना साधा है. उन्‍होंने कहा कि पीएम इस बिल के जरिए चीन की तरह ही सत्ता को अपने हाथ में लेना चाहते हैं.

खड़गे ने कहा कि हमारे ‘इंडिया’ (INDIA) गठबंधन के सभी नेताओं ने मिलकर यह तय किया है कि मोदी सरकार द्वारा लाया जा रहा संवैधानिक संशोधन विधेयक लोकतंत्र के लिए एक गंभीर खतरा है. यह खतरा इसलिए है क्योंकि लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश है. इसके जरिए पूरी सत्ता अपने हाथ में केंद्रित करने की कोशिश में हैं.

आगे कहा कि अब उनका लक्ष्य ‘800 पार’ का है. इससे पहले, चुनावों में उन्होंने ‘400 पार’ का लक्ष्य रखा था. जो अब पीछे छूट गया है. अब, सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करने के जरिए, वे सत्ता पर कब्जा करना चाहते हैं और हमेशा के लिए उसे अपने पास बनाए रखना चाहते हैं.

इस बिल के लिए ही तोड़ रहे थे पार्टियां- खड़गे

मल्लिकार्जुन खड़गे ने उन्होंने पहले भी इस विधेयक को लाने की कोशिश की थी. लेकिन, अप्रैल में इसे खारिज कर दिया गया था. तब से, वे जरूरी संख्या जुटाने के लिए राजनीतिक दलों TMC, NCP और शिवसेना को सुनियोजित तरीके से तोड़ रहे हैं. अब, यह महसूस करते हुए कि उनके पास जरूरी संख्या है.

आगे कहा कि हालांकि यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि अंत में कौन उनका समर्थन करेगा. वे इस विधेयक को फिर से ला रहे हैं. यह देश के लिए एक बहुत बड़ा खतरा है. कुछ लोग यह नहीं समझ पा रहे हैं कि सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करने से देश को भारी नुकसान होगा और इससे लोकतंत्र का अंत हो जाएगा.

Exit mobile version