Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को लगातार 9वीं बार यूनियन बजट संसद में पेश किया. लेकिन इस बजट के पेश होने के साथ ही ये भी पता चला है कि बांग्लादेश को भारत से तनाव की स्थिति पैदा करना महंगा पड़ गया है. सरकार ने बांग्लादेश को आर्थिक मदद के नाम पर दी जाने वाली धनराशि को आधा कर दिया है.
120 करोड़ से घटाकर 60 करोड़ की आर्थिक मदद
एक फरवरी को पेश हुए बजट के साथ ही भारत ने बांग्लादेश को बड़ा झटका दिया है. बांग्लादेश को 120 करोड़ की आर्थिक मदद दी गई थी, लेकिन इस बार इस आर्थिक मदद को आधा कर दिया गया है. मतलब अब बांग्लादेश को सिर्फ 60 करोड़ रुपये ही दिए जाएंगे.
भूटान, नेपाल और श्रीलंका की आर्थिक मदद बढ़ाई
भारत ने जहां एक तरफ बांग्लादेश की आर्थिक मदद को आधा किया है, तो वहीं बजट के दस्तावेज बताते हैं कि भारत ने अपने दूसरी पड़ोसी देश भूटान, नेपाल और श्रीलंका की आर्थिक मदद बढ़ा दी है. सबसे ज्यादा आर्थिक मदद भूटान के लिए 6 फीसदी बढ़ाकर 2289 करोड़ रुपये कर दिया है. भूटान में होने वाले कई प्रोजेक्ट के लिए भारत मदद करता है. वहीं नेपाल की आर्थिक मदद में 14 फीसदी का इजाफा किया गया है, इस तरह नेपाल को कुल 800 करोड़ रुपये दिए जाएंगे.
इसके अलावा श्रीलंका को दी जाने वाली मदद में एक तिहाई बढ़ाकर 400 करोड़ रुपये कर दिया है, जबकि अफगानिस्तान को पहले की तरह ही 150 करोड़ रुपये बरकरार रखा है. बजट में इस बार देशों की मदद के लिए(Aids to Countries) 5 हजार 686 करोड़ रुपये की रकम रखी गई है.
ये भी पढे़ं: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के साथ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, शहबाज सरकार का बड़ा ऐलान
