Indian Captain Smit Machchhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाई दुबई के इंडियन पायलट कैप्टन स्मित मछार की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि कैप्टन स्मित मछार एक हीरो हैं. बेहद खतरनाक हालात और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, उन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए जबरदस्त हिम्मत और अटूट संकल्प दिखाया.
सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि उनकी बहादुरी से सैकड़ों लोगों की जान बची और एक बड़ी त्रासदी टल गई. भारत को कैप्टन मच्छार पर गर्व है. हम उनके जल्द ठीक होने, नई ताकत पाने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.
Captain Smit Machchhar is a HERO.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 1, 2026
In the face of the gravest danger and despite being seriously injured, he showed immense courage and an unwavering resolve to protect the lives of others.
His valour helped save hundreds of lives and avert a great tragedy.
India is proud of…
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, ये पूरा मामला यूएई के दुबई से इजरायल की राजधानी तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 का है. बुधवार (30 सितंबर) को उड़ान के वक्त कॉकपिट में पायलट और को-पायलट के बीच कहासुनी और हिंसक घटना हो गई. मछार पर ओमानी को-पायलट ने चाकू से हमला कर दिया. इससे वे बुरी तरह घायल हो गए. इस घटना से प्लेन 17000 फीट तक नीचे आ गया था.
घायल होने के बावजूद स्थिति को संभालने की कोशिश जारी रखी. किसी तरह उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया. क्रू मेंबर्स अंदर आ गए. पायलट मछार ने सूझबूझ दिखाते हुए फ्लाइट को सउदी अरब के तबूक एयरपोर्ट पर लैंड कराने में सफल रहे. जिस समय ये हादसा हुआ, प्लेन में 170 यात्री सवार थे.
ये भी पढ़ें: दुबई से इजरायल जा रही फ्लाइट के पायलट आपस में भिड़े, कॉकपिट में चले चाकू, 180 यात्री थे सवार
इजरायली पीएम ने की तारीफ
इजरायल प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू ने कैप्टन स्मित मछार की तारीफ की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने कहा कि पायलट गंभीर रूप से घायल होने के बाद स्थिति का अच्छे मुकाबला किया. इससे पैसेंजर्स और क्रू को हमलावर को रोकने का मौका मिल गया.
कौन हैं स्मित मछार?
जानकारी के मुताबिक स्मित मछार मूल रूप से गुजरात के रहने वाले हैं. उन्होंने भारतीय विमानन कंपनी स्पाइसजेट में 11 साल तक काम किया. साल 2022 में फ्लाईदुबई से जुड़ गए. मछार के पास कमर्शियल प्लेन उड़ाने का 10 साल से भी ज्यादा का एक्सपीरिएंस है.
