Vistaar NEWS

‘1 भारतीय ने बचाई 9/11 जैसी तबाही…’, स्मित मछार की PM मोदी और नेतन्याहू ने की जमकर तारीफ

sumit-machar

सुमित मछार की हर जगर हो रही तारीफ

Smit Machchar: फ्लाई दुबई की फ्लाइट में 174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार की तारीफ दुनियाभर में हो रही है. पीएम मोदी हों या फिर डोनाल्‍ड ट्रंप चाहे फिर बेंजामिन नेतन्याहू हो हर कोई उन्‍हें हीरो बता रहा है. लगभग सभी नेताओं का कहना है कि  भारतीय ने बचाई 9/11 जैसी तबाही से बचा लिया है.  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्मित मछार की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक असली हीरो हैं. ऐसे खतरनाक हालात और बुरी तरह घायल होने के बाद भी उन्‍होंने दूसरों की जान बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी.  उनकी बहादुरी से सैकड़ों लोगों की जान बची और एक बड़ी त्रासदी टल गई.

प्रधानमंत्री ने कहा कि  हम उनके जल्द ठीक होने, नई ताकत पाने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.  प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर भी जोर दिया कि भारतीय मिशन स्मित मछार को हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं.

नेतन्याहू ने क्या कहा?

बेंजामिन नेतन्याहू ने CNN को दिए इंटरव्यू में बताया कि हमले में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार घायल हो गए थे. इसके बावजूद उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोलकर मदद का रास्ता बनाया. दरवाजा खुलने के बाद विमान में मौजूद यात्रियों को हालात का अंदाजा हुआ.  एक यात्री तुरंत कॉकपिट में पहुंच गया.

वहीं, एक अन्य यात्री और क्रू सदस्य ने हमलावर पायलट को काबू में करने की कोशिश की. इसके बाद रिजर्व पायलटों ने कॉकपिट में पहुंचकर विमान का नियंत्रण संभाला और उसे स्थिर किया. इस पूरी कार्रवाई ने संभावित बड़े हादसे को टालने में अहम भूमिका निभाई.

घटना के बाद आरोपी पायलट को सऊदी अरब में हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. नेतन्याहू के मुताबिक, UAE ने इजरायली अधिकारियों को जांच में शामिल होने की अनुमति दी है.

ट्रंप ने भी मछार की जमकर तारीफ

इस घटना की जानकारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी दी गई. ट्रंप ने भारतीय पायलट को ‘हीरो’ बताया और संकट के बीच कॉकपिट का दरवाजा खोलकर मदद मांगने के फैसले की तारीफ की. हालांकि, नेतन्याहू ने यह भी स्पष्ट किया कि अब तक जांच में इस घटना का ईरान से कोई ठोस संबंध सामने नहीं आया है.

ये भी पढ़ें: ‘हर फ्लाइट के पायलट की होगी जांच’, Flydubai कॉकपिट में चाकूबाजी के बाद इजरायल का बड़ा फैसला

Exit mobile version