दिल्ली-चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट एक बड़ी दुर्घटना का शिकार होते-होते बच गई. रविवार 11 अक्टूबर को दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट का रास्ता बदलकर उसे हैदराबाद ले जाना पड़ा और वहां पर इमरजेंसी लैंडिग कराई गई. ऐसा इसलिए क्यों इस फ्लाइट के पावर बैंक में अचनाक आग लग गई है. पावर बैंक में अचानक आग लगने से फ्लाइट में सवार सभी यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई. लेकिन पायलट की सूझबूझ से किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ हैदराबाद में फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई.
जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट 6ई-6115 दिल्ली से चेन्नई जा रही थी. उड़ान के दौरान यात्री के पावर बैंक से धुआं निकलता देखा गया. केबिन के क्रू मेंबर ने तुरंत स्थिति को कंट्रोल किया. फायर सेफ्टी के उपकरण से आग पर काबू पाया गया.
इंडिगो ने अपने बयान में क्या कहा?
इंडिगो ने अपने बयान में कहा, ’11 अक्टूबर 2026 को संचालित फ्लाइट 6ई-6115 को एक यात्री के व्यक्तिगत इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से धुआं निकलने की सूचना मिलने के बाद हैदराबाद डायवर्ट किया गया. फ्लाइट को राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा. सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला. इंडिगो का कहना है कि यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए चेन्नई जाने के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई है.’
यात्रियों की सुरक्षा प्राथमिकता- एयरलाइंस
एयललाइंस का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा प्राथमिकता है. ऐसे स्थिति में सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाता है. केबिन क्रू ने फायर सेफ्टी यंत्रों का उपयोग कर आग को बुझाया. घटना का सटीक कारण और स्थान अभी तक निर्धारित नहीं किया जा सका है, वहीं अधिकारियो ने मामले की जांच शुरु कर दी है. हाल के सालों में लिथियम आयन बैटरी से जुड़े सिक्योरिटी खतरे को लेकर विमानन उद्योग लगातार सतर्कता बरता हुआ है.
फिलहाल, विमान में सवार यात्रियों की संख्या और घटना में किसी के घायल होने को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है. धुआं निकलने वाले डिवाइस की पहचान और घटना की वजह भी स्पष्ट नहीं है.
ये भी पढ़ें: 34 देश, ₹3,729 करोड़ का निवेश…. मध्य प्रदेश बनेगा दुनिया का पसंदीदा टूरिस्ट डेस्टिनेशन
