Pilot Medical Emergency Muscat: दोहा से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 1302 में एक क्रू मेंबर की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसकी वजह से फ्लाइट को अचानक मस्कट डायवर्ट करना पड़ा. फिलहाल, हालात सामान्य हैं और किसी प्रकार की कोई नुकसान की खबर नहीं है. एयरलाइन से यात्रियों से असुविधा के लिए माफी मांगी है.
जानकारी के अनुसार, आज गुरुवार को फ्लाइट दोहा से बेंगलुरु जा रही थी. लेकिन अचानक से फ्लाइट को मस्कट डायवर्ट करना पड़ा. उड़ान सामान्य रूप से चल रही थी, लेकिन इसी बीच अचानक से एक क्रू मेंबर की तबीयत खराब हो गई. इस दौरान मेडिकल इमरजेंसी के लिए फ्लाइट को बेंगलुरु न ले जाकर सीधे ओमान की राजधानी मस्कट की ओर मोड़ दिया गया और वहीं विमान को सुरक्षित उतारा गया.
मस्कट में फ्लाइट की लैंडिंग
इंडिगो की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, फ्लाइट में उड़ान के दौरान क्रू मेंबर को तत्काल मेडिकल सहायता की जरूरत पड़ी थी, जिसकी वजह से पायलट ने विमान को मस्कट ले जाने का फैसला लिया. फ्लाइट के मस्कट पहुंचने पर मेडिकल टीम ने क्रू मेंबर को अटेंड किया और तुरंत इलाज शुरू कर दिया. हालांकि, अब उनकी हालत सामान्य है.
ये भी पढ़ेंः 1,170 किमी का सफर मात्र 4.5 घंटे में होगा तय… दिल्ली से पटना तक हाईस्पीड ट्रेन की तैयारी
एयरलाइन ने जताया खेद
एयरलाइन ने बताया कि यात्रियों को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो. इसके लिए रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था की गई है और उन्हें लगातार हर अपडेट की जानकारी दी जा रही है. वहीं यात्रियों को सुरक्षित बेंगलुरु तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक विमान और नया क्रू तैयार किया गया है. इसके साथ ही यात्रियों की असुविधा के लिए एयरलाइन ने खेद जताया है.
