Maulana Student Nikah Case: राजस्थान की राजधानी जयपुर में कोर्ट परिसर के अंदर आए एक आरोपी को लोगों ने पीट दिया. सरेआम पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. दरअसल, यह पिटाई किसी और की नहीं एक मौलाना की हो रही है, जिसने अपनी ही छात्रा को बहकाकर निकाह कर लिया. जबकि मौलाना के पहले से ही 3 बच्चे हैं. युवती के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया था, जहां पर गुस्साए लोगों ने उसके साथ पिटाई कर दी. जानें क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला जयपुर के जयसिंहपुरा खोर थाना क्षेत्र का है. जहां एक मदरसे में पढ़ाने वाला मौलाना अपनी ही 18 साल की छात्रा से निकाह कर लिया. जबकि मौलाना पहले से ही शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता है. मौलाना ने जिस लड़की से निकाह किया है, उसके परिजनों का आरोप है कि वह मदरसे में आने वाली सभी लड़कियों को प्रभावित करता था. हालांकि, परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
कोर्ट ने जेल भेजने के दिए निर्देश
पुलिस ने मौलाना को गिरफ्तार कर लिया और जब उसे कोर्ट में पेश की तो बड़ी संख्या में गुस्साए लोग पहुंचे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया. हालांकि, इस दौरान कोर्ट ने भी आरोपी मौलाना को जेल भेजने के आदेश दिए. फिलहाल, मौलाना जेल में ही बंद है.
कोर्ट परिसर में ही लोगों ने पीटा
इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें कोर्ट परिसर से बाहर निकलते ही कुछ लोग मौलाना को पीटते दिखाई दे रहे हैं. पुलिसकर्मियों ने बचाव की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी पिटाई हो चुकी थी. हालांकि, पुलिस ने किसी प्रकार मौलाना को भीड़ से बचाकर बाहर निकाला और उसे जेल भेज दिया.
