Vistaar NEWS

शादीशुदा बॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन में रहती थी 35 साल की महिला, फ्लैट में शव मिलने से हड़कंप

Jaipur Live-In Relationship Case

शादीशुदा बॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन में रहने वाली 35 साल की महिला की मौत (File Photo)

Woman Found Dead in Flat: राजस्थान की राजधानी जयपुर में लिव-इन में रहने वाली एक 35 साल की महिला का शव लहूलुहान हालत में मिलने से हड़कंप मच गया. महिला जिस युवक के साथ फ्लैट पर लिव-इन में रहती थी. वह शादी शुदा है और वारदात के बाद से फरार है. फिलहाल, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है. मौके पर मिले सबूतों के आधार पर जांच की जा रही है.

जानकारी के अनुसार, युवराज काफी समय से अपनी पत्नी से अलग रहता था. इसी बीच उसकी मुलाकात एक 35 साल की महिला से हुए, जिसके साथ रिलेशनशिप में रहने लगा. दोनों एक ही फ्लैट में रहने लगे. इसी बीच सोमवार को किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ. पुलिस को शक है कि इसी विवाद के बाद युवराज ने महिला के ऊपर किसी भारी चीज से हमला किया गया होगा.

पुलिस जांच में जुटी

सोमवार की सुबह जब पड़ोसियों ने देखा कि फ्लैट के अंदर महिला का लहूलुहान हालत में शव पड़ा है, तो यह देखते ही हड़कंप मच गया. लोगों ने इस घटना की सूचना पत्रकार कॉलोनी थाना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विवाद किस बात पर हुआ और किन परिस्थितियों में मौत हुई. इसकी जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ेंः टाइगर श्रॉफ से लेकर सलमान खान तक… लॉरेंस गैंग के टारगेट पर रहे ये सेलेब्स

पुलिस को हत्या की आशंका

फिलहाल, पुलिस अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि महिला की मौत कैसे हुई है. वहीं, वारदात के बाद से युवराज भी फरार चल रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है. पुलिस अब युवराज की गिरफ्तारी के लिए तलाश भी तेज कर दी है, ताकि जल्द खुलासा हो सके. हालांकि, पुलिस ने प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई है.

Exit mobile version