Vistaar NEWS

‘…बिहारी बाबू! शराब रखते हो तो चिप्स भी रखा करो’, घर में चोरी करने के बाद चोर ने दी अजीब सलाह

Jaisalmer theft news

जैसलमेर में चोर ने दी अजीब सलाह

Jaisalmer Theft News: राजस्थान के जैसलमेर जिले में एक चोर ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए मालिक को भी अजीब सलाह दी है. चोरी की सलाह की अब खूब चर्चा हो रही है. इस वारदात ने पुलिस और आम जनता दोनों को हैरान कर दिया है. बेखौफ चोर ने न सिर्फ चोरी की बल्कि पुलिस को खुला चैलेंज भी किया है. जानिए क्या लिखा?

दरअसल, जैसलमेर शहर के आरसीपी कॉलोनी में एक सरकारी कर्मचारी के सूने आवास में चोरों ने सेंध लगा दिया. जब इस घटना की जानकारी उनको लगी तो घर जाकर देखा कि ताला टूटा पड़ा है. जब वे अंदर गए तो चोर ने उनके लिए सलाह और पुलिस के लिए भी चुनौती लिखी थी. पहले तो चोर ने पूरे घर पर हाथ साफ किया. इसके बाद एक कागज में लिखा घर में दारू रख रहे हो तो साथ में आलू चिप्स भी रखो. चोर की इस सलाह को लेकर लोग सोशल मीडिया पर कई सवाल खड़े कर रहे हैं.

चोर ने क्या लिखा?

चोर ने चोरी करने के बाद लिखा, “बिहारी बाबू, घर में दारू रख रहे हो तो साथ में आलू चिप्स भी रखो. यह सलाह मालिक को लिखी थी तो वहीं पुलिस के लिए भी चुनौती दे डाली. घर की दीवाल में लिपिस्टिक से लिखा, “बिहारी बाबू, रिपोर्ट मत करना मैं भूल जाऊंगा तुम भी भूल जाना”. चोर ने ऐसे बेखौफ होकर लिखा, जैसे उसे किसी चीज का भय ही न हो.

ये भी पढ़ेंः बायकॉट वाली नौटंकी पड़ेगी भारी, ICC की इन 5 सजाओं से क्रिकेट मैप से गायब हो जाएगा पाकिस्तान!

पुलिस ने शुरू की जांच

चोरी के मामले में जानकारी देते हुए पीड़ित सोहन जांगिड़ ने बताया कि वे इंदिरा गांधी नहर परियोजना के सहायक अभियंता हैं. जैसलमेर के आईजीएनपी सरकारी क्वार्टर में रहते हैं. काम के चलते बाड़मेर गए थे. इसी दौरान चोर ने चोरी को अंजाम दिया. पीड़ित के अनुसार चोर लैपटॉप और टीवी लेकर फरार हो गया है. फिलहाल, पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. यह चोरी न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था बल्कि पुलिस पर भी सवाल खड़े करती है.

Exit mobile version