Vistaar NEWS

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में आतंकी हमला, CPRF टीम पर फायरिंग, 2 जवान घायल

kulgam terrorist attack

कुलगाम आतंकी हमला (फाइल फोटो)

Kulgam Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला हुआ है. जानकारी के मुताबिक, सीआरपीएफ टीम पर फायरिंग हुई है, जिसमें 2 जवान घायल बताए जा रहे हैं. बाइक पर आए आतंकियों ने अखरान के पास सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग टीम पर फायरिंग की. इसके बाद जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की.

क्विक रिएक्शन टीम को मौके पर भेज दिया गया है और काउंटर ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. सीआरपीएफ की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 2.15 बजे बाइक पर आए आतंकियों ने सीआरपीएफ की टीम पर फायरिंग की, जिसमें 2 जवान घायल हो गए हैं. घायल जवानों का अनंतनाग के अस्पताल में इलाज चल रहा है.

फायरिंग कर भागने वाले आतंकियों की तलाशी के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है. आसपास के इलाके में सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है.

Exit mobile version