Vistaar NEWS

जम्मू कश्मीर: गुलमर्ग में हवा में अटकी गोंडोला केबल कार, 300 पर्यटक फंसे तो मचा हड़कंप

jammu kashmir

पर्यटकों की अटकी जान

Jammu and Kashmir News: देश में इन द‍िनों हर कोई छुट्टियां मनाने ठंडे इलाकों में जा रहे हैं. हालांकि कई जगहों पर उन्हें परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है. जम्मू-कश्मीर के मशहूर पर्यटन स्थल गुलमर्ग में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गुलमर्ग गोंडोला सेवा अचानक तकनीकी खराबी के कारण बीच हवा में रुक गई. केबल कार के रुकते ही करीब 300 पर्यटक हवा में फंसे रह गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे.

गुलमर्ग में जैसे ही गोंडोला सेवा रुकी लोगों की चीख पुकार शुरू हो गई. हालांकि मौके पर सेना के जवानों ने पहुंचकर लोगों नीचे उतारकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. 

घटना के बाद प्रशासन, पुलिस और सेना की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं. SDRF और NDRF के जवानों ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और एक-एक कर पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला. अधिकारियों के मुताबिक सभी केबिन सुरक्षित थे और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही थी.

क्‍या बोले पर्यटक?

गुलमर्ग में गोंडोला सेवा के दौरान प्रत्यक्षदर्शी अचानक रुकने से कई पर्यटक घबरा गए थे. ऊंचाई पर लंबे समय तक फंसे रहने के कारण बच्चों और बुजुर्गों में डर का माहौल साफ तौर पर देखने को मिला. कई लोगों इसके कारण चीखने चिल्‍लाने भी लगे थे. हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं आई.

खराबी का पता लगाने में जुटी टीम

प्रशासन ने बताया कि तकनीकी टीम खराबी की वजह तलाश रही है और सिस्टम की पूरी जांच के बाद ही गोंडोला सेवा दोबारा शुरू की जाएगी. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है.

ये भी पढ़ें:प्रेमी से हुआ झगड़ा तो हाई टेंशन टावर पर चढ़ी नाबालिग, घटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा; पुलिस ने कॉन्फ्रेंस कॉल पर युवक से करवाई बात

Exit mobile version