Vistaar NEWS

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने 2 आतंकि‍यों को मार ग‍िराया, भारी गोला-बारुद भी बरामद

Indian Army

सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़

Jammu Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के मजालता इलाके में बुधवार रात से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. इस कार्रवाई में सुरक्षा बलों उधमपुर ने एनकाउंटर में दो आतंकियों को मार गिराया है. जिन आतंकियों को मारा गया है. उनको लेकर अब तक जो जानकारी सामने आई है. उसके मुताब‍िक दोनों के ही पाकिस्तानी होने और कश्मीर टाइगर्स (KT) या जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े होने की आशंका है. हालांकि सेना के अध‍िकार‍ियों की तरफ से दोनों की पहचान को लेकर कोई भी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है.

सुरक्षाबलों को पिछले कई दिनों से लगातार इनपुट मिल रहा था कि उधमपुर जिले के मजालता इलाके में आतंकी मौजूद हैं. चूंकि मजालता घने जंगल और पहाड़ी वाला इलाका है. इसके कारण आतंकी एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट कर रहे थे. जबकि सुरक्षा बल लगातार उनकी तलाश में लगे हुए थे. यही वजह है कि पूरे इलाके में न‍िगरानी भी बढ़ा दी गई थी.

देर रात शुरू हुआ ऑपरेशन

गुरुवार देर रात जब कुछ संदिग्ध लोगों की आवाजाही सेना देखी तो तुरंत घेराबंदी शुरू कर दी. इसके साथ ही सेना  CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस के SOG ने इलाके सर्च ऑपरेशन शुरू किया. इसी दौरान आतंकियों ने सेना पर फायरिंग शुरू कर दी. सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की. जिसमें दो आतंकी मारे गए हैं. रात का समय और घना जंगल होने के कारण सेना को इस ऑपरेशन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है.

घाटी में जारी है सेना का एक्शन

जम्मू-कश्मीर में पिछले एक महीने के दौरान यह पहली कार्रवाई नहीं है. जिसमें आतंकी मारे गए हों. इससे पहले 15 सितंबर को राजौरी में 3 OGW गिरफ्तार किए गए थे. उससे पहले की बात की जाए तो 5 सितंबर को लश्‍कर कमांडर यासिर को भी सेना ने मार गिराया था.

खबर अपडेट की जा रही है…

Exit mobile version