latif killed in kulgam encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सेना ने आतंकी लतीफ भट को मार गिराया है. वह इलाके की एक मस्जिद में छिपा हुआ था. सेना की तरफ से उसे सरेंडर करने का ऑफर भी दिया गया था. हालांकि उसने सरेंडर करने से साफ इनकार कर दिया था. बुधवार सुबह मुठभेड़ शुरू हो गई थी थी. करीब 5 घंटे चली इस मुठभेड़ के बाद लतीफ मारा गया.
सुरक्षाबलों ने स्थानीय लोगों की मदद से लतीफ से वीडियो कॉल की थी. इस बातचीत के दौरान सेना ने उसे सरेंडर करने को कहा था. इसके साथ ही यह भी आश्वासन दिया कि हम तुम्हारे साथ हैं. इस पर लतीफ ने कहा था कि मुझे अल्लाह से मुलाकात करना है. बहुत खुश हूं मैं. अल्लाह को देखूंगा. सरेंडर नहीं करूंगा. अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध आतंकवादी जंगलपोरा की एक मस्जिद के अंदर फंसा था.
दो पहले भी कुलगाम में सेना ने एनकाउंटर किया था. उसमें एक आतंकी घायल हुआ था और एक मारा गया था. उस समय दावा किया गया था कि लतीफ भट मारा गया. हालांकि बाद में जानकारी सामने आई कि वह बुरी तरह घायल हुआ था.इसके बाद भी वह फरार हो गया था. सेना तभी से ही उसकी तलाश में घाटी में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही थी.
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी लतीफ भट को मार गिराया. अधिकारियों के मुताबिक, वह एक मस्जिद में छिपा था और उसे कई बार आत्मसमर्पण करने का मौका दिया गया. कुलगाम के SSP अनायत अली ने बताया कि उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए भी उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने सरेंडर से इनकार कर दिया. सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, लतीफ भट 11 नवंबर को मीर बाजार के पास CRPF चौकी पर हुए हमले का कथित मुख्य साजिशकर्ता था. गौरतलब है कि 16 नवंबर को भी उसके मारे जाने की सूचना सामने आई थी. #KulgamEncounter #LatifBhat #LashkarETaiba #JammuAndKashmir #Kashmir
— Vistaar News (@VistaarNews) November 18, 2026
लतीफ पर था 15 लाख का इनाम
लतीफ का नाम जम्मू-कश्मीर में हुई कई घटनाओं में सामने आया था. हाल ही में सीआरपीएफ चेक प्वाइंट पर भी लतीफ ने ही हमला किया था. पुलिस ने 15 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था. वह 2025 की शुरुआत में घर से लापता हो गया था. परिवार ने उसके लापता होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी, बाद में जानकारी आई कि वह आतंकी संगठन में शामिल हो गया. लतीफ पहले बढ़ई का काम किया करता था.
इससे पहले सोमवार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम के लारू इलाके में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में एक आतंकी के मारा गया था, मारे गए आतंकी की पहचान उमर निसार डार के तौर पर हुई थी.
