Vistaar NEWS

झारखंड: सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडे की बेटी की मौत, खड़े ट्रक में जा घुसी कार

jharkhand

सड़क हादसे में मंत्री की बेटी का न‍िधन

Jamshedpur Road Accident: झारखंड सरकार में मंत्री दीपिका पांडे की बेटी का सड़क हादसे में निधन हो गया है.  हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हुई है. पूरा हादसा गुरुवार तड़के सुबह  सोनारी थाना क्षेत्र स्थित मरीन ड्राइव हुआ है. इस हादसे पर सीएम हेमंत सोरेन ने भी दुख जताया है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार उसके परखच्चे उड़ गए. ऐसा बताया जा रहा है कि कार ट्रक के पिछले हिस्से में बुरी तरह फंस गई थी.

हादसे में मंत्री की बेटी तृषा सिंह की मौत की जानकारी स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है. उन्होंने घटना को बेहद दुखद और हृदयविदारक बताते हुए मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और उनके परिवार के प्रति संवेदना जताई है.

कैसे हुआ पूरा हादसा?

शुरुआती जानकारी जो अब तक सामने आई है. उसके मुताब‍िक यह हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ है. तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में जा घुसी. हालात यह बने की स्थानीय लोगों और पुलिस ने गैस कटर से कार काट कर चारों को बाहर निकाला. कार में सवार सभी लोगों की मौत हो चुकी है. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. हादसा इतना भीषण था कि कार सवार लोगों को बचने तक का मौका नहीं मिला.

हादसे में कौन-कौन मारा गया?

पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया है. मृतकों की पहचान सार्थक अग्रवाल, नमन गुप्ता, वंशिका खंडेलवाल और तृषा सिंह के रूप में हुई है. चारों ही 12वीं के स्टूडेंट्स थे.

सीएम सोरेन ने जताया घटना पर दुख

सीएम हेमंत सोरेन ने इस घटना पर दुख जताते हुए अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि जमशेदपुर में एनएच हाईवे पर हुए सड़क हादसे में राज्य सरकार में साथी मंत्री एवं बहन श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह जी की बेटी एवं अन्य लोगों के निधन की बेहद दुखद और हृदयविदारक खबर से मन अत्यंत व्यथित है.

आगे कहा कि अपनी संतान को खोने का दुःख किसी भी माता-पिता और परिवार के लिए शब्दों से परे और असहनीय होता है. इस अत्यंत कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं बहन दीपिका जी एवं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं. इस अपूरणीय क्षति के लिए शब्द नहीं हैं. मरांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें.

ये भी पढ़ें:चुनाव आया तो खुल गई तिजोरी! BJP ने खर्च किए 529 करोड़, बंगाल में सबसे ज्यादा पैसा

Exit mobile version