Javed Akhtar On Bangladesh Elections: बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनावों के परिणाम आ गए हैं, जिसमें बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) को भारी बहुमत से साथ जीत मिली है. जमात-ए-इस्लामी को सिर्फ 68 सीटें मिलीं, जो मुख्य विपक्षी पार्टी बनकर उभरी है. जमात-ए-इस्लाम की हार पर बॉलीवुड के जाने-माने दिग्गज कलाकार जावेद अख्तर काफी खुश हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी खुशी जाहिर की है. जानें क्या कहा?
जावेद अख्तर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “बांग्लादेश की जमात-ए-इस्लामी, जो दक्षिणपंथी विचारधारा का स्रोत है और देश के हिंदुओं पर हुए सभी अत्याचारों के लिए जिम्मेदार है, चुनावों में बुरी तरह हार गई है. इसका मतलब है कि बांग्लादेश की अधिकांश आबादी अल्पसंख्यकों के खिलाफ जमात के सांप्रदायिक भेदभाव को स्वीकार नहीं करती. यह अच्छी खबर है.”
Jamat -e- Islami of Bangladesh which is the fountainhead of the right wing that is responsible for all the atrocities on the Hindus of that country is defeated in the elections quite badly . It means most of the Bangladeshi papulation doesn’t approve of jamat ‘s communal bias…
— Javed Akhtar (@Javedakhtarjadu) February 13, 2026
आज PM पद की शपथ ले सकते हैं तारिक रहमान
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान की पार्टी बीएनपी ने इस चुनाव में एकतरफा जीत का परचम लहराया है. तारिक रहमान अब नए प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. वे करीब 17 सालों बाद बांग्लादेश लौटे हैं और चुनाव लड़कर अपनी पार्टी को एकतरफा जीत दिलाई. उनकी पार्टी ने इस चुनाव में 212 सीटों पर जीत दर्ज की. तारिक रहमान इस चुनाव में दो सीटों से चुनाव लड़ा था, जिसमें दोनों से जीत मिली. मीडिया रिपोर्ट की मानें तारिक रहमान आज 14 फरवरी को प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं.
ये भी पढ़ेंः कौन है मामूनुल हक? जो बांग्लादेश चुनाव में अपनी सीट भी नहीं बचा सका, भारत के खिलाफ उगलता रहा है जहर
हिंदुओं पर कई बार हुए हमले
दरअसल, पिछले कुछ महीनों में बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों यानी हिंदुओं की हत्या की संख्या काफी तेजी से बढ़ी है. इस दौरान हिंदू समेत कई धर्म के लोगों पर हमला और लींचिंग की घटनाएं सामने आई हैं. कई बार तो हिंसा में काफी ज्यादा हिंदुओं की मौत हुई. बांग्लादेश में हिंदुओं की मौत पर भारतीयों में काफी नाराजगी है. जमात के चुनाव हारने पर खुशी जाहिर करने वाले जावेद अख्तर इससे पहले भी बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या की कड़ी निंदा कर चुके हैं.
