Vistaar NEWS

JDU ने जारी की 57 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, चिराग के दावे वाली 4 सीटों पर भी उतारे कैंडिडेट

Nitish Kumar

सीएम नीतीश कुमार

JDU Candidates List: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. जेडीयू की पहली लिस्ट में 57 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है. इस लिस्ट में मोकामा से बाहुबली अनंत सिंह का भी नाम है. 57 उम्मीदवारों की लिस्ट में जेडीयू ने उन चार सीटों पर भी उम्मीदवार घोषित किए हैं, जिन पर चिराग पासवान दावा ठोक रहे थे. जेडीयू ने पहले ही साफ कर दिया था कि इन सीटों पर पार्टी कोई समझौता नहीं करेगी.

चिराग के दावे वाली 4 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार

जदयू ने सोनबरसा से रत्नेश सादा को टिकट दिया है. एकमा से धुमल सिंह को उम्मीदवार बनाया है. मोरवा से विद्यासागर सिंह निषाद को टिकट दिया गया है जबकि राजगीर से कौशल किशोर को टिकट दिया गया है. इन चारों सीटों पर चिराग पासवान दावा कर रहे थे, लेकिन नीतीश कुमार ने पहले ही इन चारों सीटों पर सिंबल बांट दिए थे और अब उम्मीदवारों के नाम का ऐलान भी कर दिया है.

मोकामा से अनंत सिंह को टिकट

मोकामा की सीट से अनंत सिंह का नाम भी है, जिन्होंने मंगलवार को नामांकन दाखिल कर दिया था और दावा किया था कि वे इस सीट से एक लाख वोटों से चुनाव जीतेंगे. जेडीयू की लिस्ट में नालंदा से पार्टी ने श्रवण कुमार को उम्मीदवार बनाया है. हरणौत से हरिनारायण सिंह और फुलवारी से श्याम रजक चुनाव लडे़ंगे.

पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के मुताबिक, एनडीए के सभी सहयोगी दलों की सहमति के बाद जेडीयू की पहली लिस्ट जारी की गई है. सीएम नीतीश कुमार गुरुवार से अपने प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे.

ये भी पढ़ें: ‘ऑल इज नॉट वेल इन NDA’, उपेंद्र कुशवाहा को मनाने की रातभर चली कोशिशें, अब शाह से मुलाकात के बाद दूर होगी नाराजगी?

जेडीयू उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

आलमनगर – नरेंद्र नारायण यादव
बिहारीगंज – निरंजन कुमार मेहता
सिंघेश्वर (अ.जा.) – रमेश ऋषिदेव
मधेपुरा – कविता साहा
सोनबरसा (अ.जा.) – रत्नेश सादा
महिषी – गुंजेश्वर साह कुशेश्वरस्थान (अ.जा.) – अतिरेक कुमार
बेनीपुर – विनय कुमार चौधरी
दरभंगा ग्रामीण – ईश्वर मंडल
बहादुरपुर – मदन सहनी
गयघाट – कोमल सिंह
मीनापुर – अजय कुशवाहा
सकरा (अ.जा.) – आदित्य कुमार
कांटी – ई० अजीत कुमार
कुचायकोट – अमरेंद्र कुमार पांडेय
भोरै (अ.जा.) – सुनील कुमार
हथुआ – रामसेवक सिंह
बरोली – मंजीत सिंह
जीरादेई – भीष्म कुशवाहा
रघुनाथपुर – विकास कुमार सिंह उर्फ़ जीशु सिंह

बजहरिया – इन्द्रदेव पटेल
महाराजगंज – हेम नारायण साह
एकमा – धूमल सिंह
मॉड़ी – रणधीर सिंह
परसा – छोटे लाल राय
वैशाली – सिद्धार्थ पटेल
राजापाकर (अ.जा.) – महेन्द्र राम
मेहनार – उमेश सिंह कुशवाहा
कल्याणपुर (अ.जा.) – महेश्वर हजारी
वारिसनगर – डॉ० मांजरीक मृगाल
समस्तीपुर – अश्वमेध देवी
मोरवा – विद्यासागर सिंह निशाद
सरायराजन – विजय कुमार चौधरी
विभूतिपुर – रवीना कुशवाहा
हसनपुर – राज कुमार राय चेरिया
बरियारपुर – अभिषेक कुमार

मटिहानी – राजकुमार सिंह
अलोली (अ.जा.) – रामचंद्र सदा
खगड़िया – बल्लू मंडल
बेलदौर – पन्ना लाल पटेल
जमालपुर – नचिकेता मंडल
सूर्यगढ़ा – रामानन्द मंडल
शेखपुरा – रणधीर कुमार सोनी
बरबीघा – डॉ० कुमार पुष्पज्य
अस्थावाँ – जितेन्द्र कुमार
राजगीर (अ.जा.) – कौशल किशोर
इस्लामपुर – रूहेल रंजन
हिलसा – कृष्ण मुरारी शरण उर्फ़ प्रेम मुखिया
नालंदा – श्रवण कुमार
हरणौत – हरिनारायण सिंह
मोका­मा – अनंत सिंह
फुलवारी (अ.जा.) – श्याम रजक
मसौढ़ी (अ.जा.) – अरुण मांझी
संदेश – राधा चरण साह
जगदीशपुर – भगवान सिंह कुशवाहा
डुमरांव – राहुल सिंह
राजपुर (अ.जा.) – संतोष कुमार निराला

Exit mobile version