Vistaar NEWS

JDU-BJP में तनातनी के बीच संजय झा, निशांत समेत कई नेताओं ने तेजस्वी यादव को दी बधाई, क्या हैं मायने

Tejashwi Yadav

तेजस्वी यादव (File Photo)

JDU Leaders Extend Greetings: बिहार में हाल ही में विधान परिषद (MLC) का चुनाव हुआ, जिसमें भले ही भाजपा को ज्यादा सीटें मिली हैं, लेकिन इस दौरान भाजपा और जेडीयू के बीच तनातनी बढ़ गई थी. इसी बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर कई जेडीयू नेताओं ने उन्हें बधाई देकर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज कर दी. यह वाक्या उस दौरान हुआ. जब प्रदेश में भाजपा और जेडीयू के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

दरअसल, तेजस्वी यादव का सोमवार को जन्मदिन था. उनके जन्मदिन पर जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा, विजय कुमार चौधरी और निशांत कुमार ने उन्हें बधाई दी. एक तरफ जेडीयू के कई बड़े नेताओं ने बधाई दी, लेकिन भाजपा के किसी बड़े नेता ने तेजस्वी यादव को बधाई नहीं दी है.

कई नेताओं ने घर पहुंचकर दी बधाई

तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर जेडीयू नेता संजय झा के बधाई देने के बाद उनके घर पर बिहार के पूर्व भाजपा प्रभारी और सांसद धर्मेंद्र प्रधान पहुंचे और उनसे मुलाकात की. हालांकि, इस दौरान धर्मेंद्र प्रधान अपने निजी काम से पटना गए थे. अब बड़ा सवाल यह है कि जेडीयू तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर बधाई देकर क्या संदेश देने की कोशिश कर रही है.

कैबिनेट विस्तार की चर्चा

हाल ही में हुए एमएलसी चुनाव के बाद भाजपा और जेडीयू के बीच कुछ मतभेद बने हुए हैं. हालांकि, अभी पूरी तरह से खुलकर सामने नहीं आए हैं. वहीं, इन दिनों बिहार की राजनीति में बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है. निशांत कुमार को डिप्टी सीएम बनाए जाने की भी चर्चा है. वहीं संजय झा को केंद्र में मंत्री बनाए जाने की भी खूब चर्चा है. अब देखना यह होगा कि एनडीए गठबंधन में जेडीयू को कितना महत्व दिया जाता है. हालांकि, अभी तक कैबिनेट फेरबदल की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

Exit mobile version