Vistaar NEWS

JEE Main 2026 का रिजल्ट जारी, युग माहेश्वरी बने छत्तीसगढ़ स्टेट टॉपर, दिल्ली के श्रेयस मिश्रा ने किया टॉप

JEE Main 2026 result released

जेईई मेन 2026 का परिणाम जारी.

JEE Main 2026 Result: जेईई मेन(JEE Main) 2026 का रिजल्ट जारी हो गया है. रिजल्ट को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी कर दिया गया है. दिल्ली के श्रेयस मिश्रा ऑल इंडिया टॉपर बने हैं. वहीं युग माहेश्वरी छत्तीसगढ़ के स्टेट टॉपर बने हैं.

12 कैंडिडेट्स ने 100 परसेंटाइल हासिल किया

दिल्ली के श्रेयस मिश्रा ने 100 परसेंटाइल के साथ टॉप किया है. श्रेयस के अलावा 11 कैंडिडेट्स और हैं, जिन्होंने 100 परसेंटाइल हासिल किया है.

इस तरह चेक कर सकते हैं रिजल्ट

24 कैंडिडेट्स को मिला 99.99 परसेंटाइल का स्कोर

जेईई मेन रिजल्ट में टॉपर श्रेयस मिश्रा समेत 12 लोगों को 100 परसेंटलाइल मिला है. वहीं 24 कैंडिडेट्स ऐसे हैं जिन्हें  99.99 परसेंटाइल स्कोर मिला है.

अभी एक और मौका मिलेगा

ऐसे कैंडिडेट्स जो जेईई सेशन – 1 एग्जाम में पास नहीं हो सके हैं या अच्छी रैंक नहीं ला पाएं हैं, वे दूसरे सेशन की परीक्षा के लिए आवेदन कर पाएंगे. इसके लिए फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 25 फरवरी तय की गई है. वहीं जेईई मेन फेज – 2 की परीक्षा 2 से 9 अप्रैल 2026 के बीच होगी.

ये भी पढे़ं: ‘मैं नेहरूवादी हूं, लेकिन राहुलवादी नहीं’, मणिशंकर अय्यर बोले- जयराम नरेश का तोता पवन खेड़ा है

Exit mobile version