Jharkhand Exam: झारखंड की एक स्कूल में परीक्षा देने पहुंचे छात्र पर कड़ी सुरक्षा रखी गई. छात्र को परीक्षा दिलाने के लिए 1 मजिस्ट्रेट, 18 निगरानी दल, 12 फोर्स की टीम और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, ताकि वह नकल न कर पाए. जब यह खबर मीडिया में आई, तो हर कोई सुनकर हैरान रह गया. आप भी जानिए, क्या है पूरा मामला?
दरअसल, झारखंड में इन दिनों मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षाएं चल रही हैं. लेकिन गढ़वा जिले के अत्क्रमित मध्य विद्यालय हरहे रमकांडा स्कूल प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि यहां पर केवल एक छात्र को परीक्षा दिलाने के लिए भारी सुरक्षा व्यवस्था रखी गई.
संगीत विषय चुनने की वजह से अकेले देना पड़ा Exam
एक छात्र को परीक्षा दिलाने के लिए भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया, क्योंकि स्कूल में उस दिन सिर्फ एक ही छात्र का पेपर था. दरअसल, मैट्रिक के छात्र शंकर कुमार सिंह ने संगीत विषय चुनी थी, जिसका सेंटर उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरहे रमकांडा में पड़ा. उस दिन सिर्फ संगीत विषय का ही पेपर था. ऐसे में शंकर कुमार को स्कूल में सिर्फ अकेले पेपर देने आना पड़ा. शंकर की सुरक्षा के लिए पूरा प्रशासन एक्टिव था, क्योंकि प्रशासन की ड्यूटी छात्रों की संख्या के हिसाब से नहीं, बल्कि स्कूल के हिसाब से लगाई जाती है.
ये भी पढ़ेंः फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने शेयर की PM मोदी के साथ Photo, कैप्शन देख जल जाएगा पाकिस्तान! जानें क्या लिखा
संगीत विषय में सिर्फ एक छात्र
ऐसा नहीं है कि इस स्कूल केवल एक ही छात्र परीक्षा देने पहुंचा था. केंद्र अधीक्षक हर्ष ज्योति शुक्ला ने बताया कि और भी छात्रों का एग्जाम था. जिनका सोमवार को संस्कृत का पेपर था. संस्कृत का पेपर खत्म हो गया तो सभी छात्र चले गए. ऐसे में संगीत के छात्र शंकर कुमार को अकेले पेपर देना पड़ा. क्योंकि शंकर के अलावा कोई दूसरा छात्र संगीत विषय से नहीं था. अब इसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है.
