Vistaar NEWS

झारखंड सरकार में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, कार्डियक अरेस्ट के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

सुदिव्य कुमार सोनू निधन

सुदिव्य कुमार सोनू निधन

Sudivya Kumar Sonu: झारखंड की राजनीति से रविवार सुबह दुखद खबर सामने आई है. हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री और गिरिडीह सदर से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का निधन हो गया. उन्हें देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद गिरिडीह के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. शुरुआती जानकारी के मुताब‍िक नकी मौत कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई.

मीड‍िया र‍िपोर्ट के मुताब‍िक सुदिव्य कुमार सोनू रात में अपने घर पर थे. इसी दौरान उन्हें अचानक बेचैनी और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी महसूस हुई. परिवार के लोग उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे. डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन उनकी हालत तेजी से बिगड़ती चली गई और उन्हें बचाया नहीं जा सका.

सुदिव्य कुमार सोनू JMM के वरिष्ठ नेताओं में शामिल थे. वह गिरिडीह विधानसभा सीट से लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए थे. 2019 में पहली बार विधानसभा पहुंचने के बाद उन्होंने 2024 में भी अपनी सीट बरकरार रखी. इसके बाद हेमंत सोरेन सरकार में उन्हें मंत्री की जिम्मेदारी दी गई.

किस व‍िभाग की जिम्‍मेदारी संभाल रहे थे सुदिव्य

सरकार में उनके पास उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ शहरी विकास और आवास जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी थी. इसके अलावा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेल और युवा मामलों से जुड़े विभाग भी उनके पास थे. सरकार और संगठन दोनों स्तर पर वह सक्रिय भूमिका निभा रहे थे.

सुदिव्य कुमार सोनू के अचानक निधन पर JMM नेताओं ने गहरा दुख जताया है. पार्टी ने इसे संगठन, सरकार और पूरे झारखंड के लिए बड़ी क्षति बताया है. परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदना जताई.

सीएम सोरेन ऐसे किया सुदिव्य को याद

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस खबर को स्वीकार कर पाना उनके लिए बेहद कठिन है. उन्होंने कहा, “सोनू भैया मेरे लिए सिर्फ एक वरिष्ठ साथी या राजनीतिक सहकर्मी नहीं थे. वे बड़े भाई की तरह थे – स्नेह देने वाले, मार्गदर्शन करने वाले और हर कठिन समय में मजबूती से साथ खड़े रहने वाले. उनका जाना मेरे जीवन में ऐसी रिक्तता छोड़ गया है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं. आप हमेशा याद आएंगे भैया….”

ये भी पढ़ें:दुबई से MP आएगा बड़ा इन्‍वेस्‍टमेंट! तीन दिन के UAE दौरे पर जा रहे CM मोहन यादव

Exit mobile version