FDA Suspends Kitchen License: मुंबई में फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने बड़ा एक्शन लिया है. FDA ने जुहू इलाके में स्थित इस्कॉन मंदिर के किचन पर छापेमारी की तो हैरान रह गई, क्योंकि इस दौरान FDA की टीम को कई खामियां मिलीं. इस दौरान FDA ने नोटिस देते हुए रेस्टोरेंट का लाइसेंस रद्द कर दिया. यानी अब कुछ दिनों तक इसंकॉन मंदिर का किचन बंद ही रहेगा. जानें किन कमियों की वजह से FDA ने लिया एक्शन?
दरअसल, इन दिनों FDA मुंबई में ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में जुहू स्थित प्रभु राधा कृष्ण के इस्कॉन मंदिर पर रेड की, तो देखा कि किचन में पर्याप्त अनियमितताएं हैं, जो अधिकतर साफ-सफाई से जुड़ी हैं. हालांकि, कार्रवाई के दौरान इस्कॉन मंदिर प्रबंधन ने तत्काल सुधार की बात कही, लेकिन FDA ने एक्शन लेते हुए लाइसेंस भी रद्द कर दिया.
मंदिर प्रबंधन ने क्या कहा?
इस्कॉन मंदिर प्रबंधन के अनुसार, किचन को तब तक बंद रखा जाएगा. जब तक सभी नियम को दुबारा स्थापित नहीं किया जाता है. निलंबन की कार्रवाई खाने की क्वालिटी पर नहीं की गई है, बल्कि यह कार्रवाई खुले में प्रसाद रखने पर की गई है. मंदिर प्रबंधन ने वादा किया कि भक्तों को हमेशा अच्छा प्रसाद उपलब्ध कराया जाएगा.
ये भी पढ़ेंः ‘पीएम मोदी ने युवाओं को निराशा से बाहर निकाला’, नितिन नवीन बोले- 1 महीने चलाएंगे सेवा संकल्प अभियान
तीन किचनों का लाइसेंस रद्द
FDA के अनुसार, इस्कॉन मंदिर परिसर के तीन खाद्य इकाइयों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं. इस दौरान जांच में खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता, कीट नियंत्रण, खाद्य भंडारण जैसी गंभीर कमियां पाई गईं. कई जगहों पर तो कीटों की भी मौजूदगी के प्रमाण मिले हैं.
