Vistaar NEWS

कैश कांड में आज खुलेगा राज! संसद में पेश होगी जस्टिस यशवंत वर्मा पर जांच रिपोर्ट

घर से बरामद हुए थे जले नोट

घर से बरामद हुए थे जले नोट

Justice Yashwant Varma Cash Row: जस्टिस यशवंत वर्मा से जुड़े कथित कैश कांड की जांच रिपोर्ट आज लोकसभा में पेश की जाएगी. इस रिपोर्ट का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था. लोकसभा की कार्यसूची के अनुसार, सदन के महासचिव जांच समिति की रिपोर्ट को दो हिस्सों में सदन के पटल पर रखेंगे. समिति ने अपनी रिपोर्ट मई 2026 में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सौंप दी थी.

यह पूरा मामला मार्च 2025 में सामने आया था. 14 मार्च की रात जस्टिस यशवंत वर्मा के दिल्ली स्थित सरकारी आवास में आग लग गई थी. आग बुझाने पहुंचे दमकलकर्मियों को घर के एक स्टोररूम में जले और अधजले नोटों के बंडल मिले थे. घटना से जुड़े वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद मामला तेजी से चर्चा में आ गया. इसके बाद जस्टिस वर्मा पर गंभीर आरोप लगाए गए.

जस्‍ट‍िस वर्मा ने क्‍या कहा था?

जस्टिस वर्मा ने इन आरोपों को खारिज किया था. उनका कहना था कि उन्हें इस नकदी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और उनके खिलाफ साजिश की गई है. उस समय वह दिल्ली हाईकोर्ट में न्यायाधीश थे. विवाद बढ़ने के बाद उनका तबादला इलाहाबाद हाईकोर्ट कर दिया गया.

तीन सदस्यीय टीम ने की है पूरे मामले की जांच

देशभर में उस समय यह कैश कांड चर्चा में था. मामले की को देखते हुए लोकसभा अध्यक्ष ने 12 अगस्त 2025 को तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई थी. समिति का काम जस्टिस वर्मा पर लगाए गए आरोपों की जांच करना था.

समिति ने कई पहलुओं की पड़ताल के बाद अपनी रिपोर्ट तैयार की. इसके बाद मई में इसे लोकसभा अध्यक्ष को सौंप दिया, जि‍से अब सार्वजन‍िक कि‍या जाने वाला है. इस रिपोर्ट का हर किसी को इंतजार था. क्‍योंकि लोगों ने देश की न्‍याय व्‍यवस्‍था पर ही सवाल खड़े किए थे.

इस्‍तीफा दे चुके हैं वर्मा

इस बीच जस्टिस वर्मा अप्रैल 2026 में अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं. ऐसे में उनके खिलाफ चल रही हटाने की संसदीय प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े हुए हैं. अब संसद में रिपोर्ट पेश होने के बाद इस मामले में आगे की संवैधानिक और कानूनी प्रक्रिया पर चर्चा हो सकती है.

ये भी पढ़ें: गांजे के नशे में उड़ा रहा था एयर इंडिया की फ्लाइट! टर्बुलेंस में कई यात्री हुए थे घायल

Exit mobile version