Money Found After Death: कर्नाटक से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह जाए. एक भीख मांगने वाली महिला की मौत हो गई. इस दौरान जब उसके घर की तलाशी ली गई तो हर कोई हैरान रह गया. क्योंकि किसी को भी अंदाजा नहीं था कि भिखारी के घर से इतना पैसा निकल सकता है. जांच के दौरान पाया गया कि 30 से ज्यादा बोरियों में सिर्फ नोट भरे हैं. जिसमें लाखों रुपए हैं. फिलहाल, नोटों की गिनती जारी है. जानें पूरा मामला?
दरअसल, यह मामला कर्नाटक के मांड्या जिले के गुथालू इलाके का है. जहां एक महिला अपना जीवन यापन भीख मांगकर करती थी. महिला भिखारी की पहचान हूर उन्निसा के रूप में हुई है. महिला अपनी बहन के साथ किराए के घर में रहती थी, लेकिन करीब 2 साल पहले उसकी बहन की मौत हो गई, जिसकी वजह से वह अकेले रहने लगी. इस दौरान उसने भीख मांगना बंद नहीं किया. अपना जीवनयापन भीख मांगे हुए पैसे से करती थी, लेकिन अब अचानक उसका भी निधन हो गया.
महिला भिखारी के मरने के बाद, कमरे में बोरों में मिले 8 लाख रुपयों के सिक्के कर नोट!
— Ruby Arun रूबी अरुण (@arunruby08) August 23, 2026
कर्नाटक के मांड्या में पूरी उम्र भीख मांगकर जीवन बिताने वाली नूर् नामक एक बुजुर्ग महिला की मौत के बाद उनके घर से बोरे और बैगों में भरे 8 लाख रुपये से अधिक नकद बरामद हुए, जिसे देखकर हर कोई हैरान… pic.twitter.com/NtzpJ9Z1no
घर के अंदर मिला 30 बोरी कैश
जानकारी के अनुसार, महिला भिखारी की मौत बीमारी की वजह से हो गई. अब उसका इस संसार में कोई नहीं बचा था, तो स्थानीय लोगों ने घर की तलाशी ली. इस दौरान घर से कुछ ऐसा बरामद हुआ, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. घर के अंदर से करीब 30 बोरी मिली, जिसमें 10, 20 और 50 रुपए के नोट भरे थे.
ये भी पढ़ेंः आशुतोष रांका के खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज, जयपुर स्कूल विवाद में CJP ने भी कराई क्रॉस FIR
20 बोरी कैश की गिनती बाकी
इतना सारा एक साथ कैश देखकर हर किसी की आंखें फटी की फटी रह गईं. नोटों की गिनती शुरू की तो कुछ ही घंटों में 8-9 लाख रुपए गिन लिए गए. जबकि अभी करीब 20 बोरियों में रखे पैसे की गिनती बाकी है. जानकारी के अनुसार, इतना सारा कैश मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने महिला भिखारी के रिश्तेदारों को बुलाया है. रिश्तेदारों के आने के बाद ही अब आगे की राशि की गिनती होगी.
