Vistaar NEWS

किसानों के लिए अपनी ही सरकार से भिड़े कांग्रेस विधायक, कर दिया इस्तीफे का ऐलान

Congress MLA DG Shantanagouda

कांग्रेस विधायक डीजी शांतनगौड़ा (File Photo)

DG Shantanagowda Resignation Announcement: कर्नाटक में एक कांग्रेस विधायक अपनी ही पार्टी के फैसले से नाराज हो गए और इस्तीफे का ऐलान कर दिया. कांग्रेस विधायक डीजी शांतनगौड़ा ने कहा कि सरकार के इस फैसले से सिर्फ 5 प्रतिशत लोगों को ही फायदा होगा, बाकि 95 प्रतिशत लोग लाभ से वंचित रह जाएंगे. उन्होंने सरकार के इस फैसले को चुनौती देते हुए कहा कि अगर हमारी बात नहीं सुनी गई तो हम इस्तीफा दे देंगे. जानें क्या है पूरा मामला?

दरअसल, कर्नाटक सरकार ने भद्रा जलाशय से नहर में पानी छोड़ने का आदेश दिया है. सरकार के इस आदेश का कांग्रेस के ही विधायक ने विरोध कर दिया. कांग्रेस विधायक डीजी शांतनगौड़ा ने कहा कि बिना सिंचाई सलाहकार समिति (ICC) की बैठक बुलाए सरकार ने 10 दिनों तक रोजाना करीब 1 हजार क्यूसेक पानी छोड़ने का जो फैसला लिया है. वह एकतरफा है. इससे ज्यादातर किसानों को नुकसान होगा.

ICC की बैठक बुलाने की कही बात

डीजी शांतनगौड़ा, जो होनाली सीट से कांग्रेस के विधायक हैं. उन्होंने सरकार के इस फैसले पर नाराजगी जताई है चिट्ठी लिखकर प्रदेश के सीएम डीके शिवकुमार से कहा कि जलाशय से पानी छोड़ने की प्रक्रिया तुरंत रोकी जाए. कोई भी फैसला किसानों के हितों को ध्यान में रखकर ही लिया जाए. इस दौरान उन्होंने कहा कि बिना देरी किए तुरंत ICC की बैठक बुलाई जाए.

5 प्रतिशत किसानों को ही मिलेगा लाभ

कांग्रेस विधायक के मुताबिक, सरकार के इस फैसले से जलाशय के 15 किलोमीटर के दायरे में आने वाले किसानों को ही पानी मिल पाएगा. यानी कि इससे कुल 5 प्रतिशत किसान ही लाभांवित होंगे. बाकि किसान इससे वंचित रह जाएंगे. सरकार को किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए पानी छोड़ने का फैसला लेना चाहिए.

इतना ही नहीं, इस दौरान विधायक ने कहा कि अगर सरकार अपने फैसले पर विचार नहीं करती है, तो वे इस्तीफा दे देंगे और जलाशय के सामने दिन-रात अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे. इस दौरान उन्होंने सीएम से पर्सनल मिलने की भी बात कही है.

Exit mobile version