Vistaar NEWS

कर्नाटक में बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल, सरकार ने किया बैन

karnataka social media ban for children

कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर बैन लगाया

Social Media Ban In Karnataka: कर्नाटक में अब बच्चे सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के यूज पर बैन लगाने का ऐलान किया है. बजट भाषण के दौरान सीएम ने कहा कि राज्य के बच्चों में मोबाइल और सोशल मीडिया का उपयोग तेज गति से बढ़ रहा है. इस वजह से उन पर गलत असर देखने को मिल रहा है.

कर्नाटक देश का पहला राज्य बना

बच्चों के सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर नियम बनाने कर्नाटक देश का पहला राज्य बन जाएगा. कर्नाटक के सीएम ने कहा कि इस प्रतिबंध को किस तरह से लागू किया जाए, इसके लिए तैयारी जारी है. इस विषय पर जल्द ही नियम बनाए जाएंगे. स्कूलों, कॉलेजों और यूनिवर्सिटी के बच्चों का स्वास्थ्य, उनके पर्सनैलिटी और भविष्य निर्माण के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. इसके लिए शिक्षण संस्थानों में जागरूकता फैलाई जाएगी.

आंध्र सरकार भी तैयारी में जुटी

आंध्र प्रदेश सरकार भी 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर बैन लगाने की तैयारी कर रही है. राज्य के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने विधानसभा में शुक्रवार (6 मार्च) को इस बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इसे 90 दिनों में लागू करने की तैयारी है. इसके साथ राज्य सरकार इस विषय पर विचार कर रही है कि 13 या 16 साल उम्र रखी जाए.

ये भी पढ़ें: Bihar: ‘बिना साजिश के तो ये नहीं हो सकता’, नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने का अब परिवार ने किया विरोध

ऑस्ट्रेलिया बैन कर चुका है

Exit mobile version