Vistaar NEWS

‘कांग्रेसी सांसदों ने लोकसभा स्पीकर के चेंबर में घुसकर गाली-गलौज की…’, किरेन रिजिजू का बड़ा दावा

Kiren Rijiju

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू

Lok Sabha Speakar Controversy: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि विपक्ष ने स्पीकर की गरिमा को गिराया है. कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा स्पीकर के चेंबर में जाकर कर उन्हें धमकी दी और गाली-गलौज की और फिर ऊपर से स्पीकर पर ही पक्षपात का आरोप लगाया.

सदन में चाहे प्रधानमंत्री हो या कोई सांसद बोलने से पहले स्पीकर से अनुमति लेना एक प्रथा है, लेकिन राहुल गांधी ऐसा नहीं करते. वो तो कहते हैं कि हमें बोलने के लिए किसी के परमिशन की जरुरत नहीं है. हम अपनी मर्जी से बोलेंगे. फिर स्पीकर के ऊपर ही पक्षपात का आरोप लगाते हैं.

चेंबर में घुसकर गाली-गलौज देने का लगाया आरोप

किरेन रिजिजू ने कहा कि कम से कम 20 से 25 कांग्रेस के सांसद एक साथ चेंबर में घुस गए और हंगामा करने लगे. इस दौरान उन्होंने गाली-गलौज की और भला-बुरा कहा. मैं भी वहां पर मौजूद था. वहां पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई बड़े नेता थे लेकिन उन्होंने रोका नहीं बल्कि लड़ने के लिए उकसा रहे थे. स्पीकर बहुत नरम स्वभाव के हैं, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाती.

ये भी पढे़ंः अमेरिका की नजर हमारे डेटा पर, लोकसभा में बोले राहुल गांधी

चेयर की परमिशन के बाद बोलने की है प्रथा

किरेन रिजिजू ने कहा, स्पीकर के रूलिंग का कांग्रेस के सांसदों ने पालन नहीं किया. राहुल गांधी बोल रहे थे कि उन्हें बोलने के लिए किसी परमिशन की जरूरत नहीं है. अपनी मर्जी से बोलेंगे. रिजिजू ने कहा, जब तक चेयर से परमिशन नहीं मिल जाती, तब तक सदस्य सदन में नहीं बोल सकते. यहां तक कि प्रधानमंत्री भी चेयर की परमिशन से ही बोलेंगे. हर कोई परमिशन लेकर बोलता है. यह प्रथा है. किरेन रिजिजू के इस दावे ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है.

Exit mobile version