Vistaar NEWS

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ में शामिल हुई महुआ मोइत्रा और कीर्ति आजाद, CJI सूर्यकांत के बयान के बाद बनी CJP

कॉकरोच जनता पार्टी

कॉकरोच जनता पार्टी

Cockroach Janta Party: देश के चीफ जस्टिस सूर्यकांत के बयान को लेकर बवाल मचा हुआ है. इसको लेकर तमाम राजनीतिक दलों की तरफ से विरोध किया गया. साथ ही साथ ही सोशल मीडिया पर भी सीजेआई को खूब ट्रोल किया जा रहा है.

इन सब के बीच तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा और पूर्व क्रिकेटर व नेता कीर्ति आजाद भी जमकर वायरल हो रहे हैं. इसके पीछे की वजह उनका कोकरोच जनता पार्टी में शामिल होना है.  यह ऑनलाइन व्यंग्यात्मक अभियान उस विवाद के बाद शुरू हुआ, जब भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की एक टिप्पणी पर बवाल मच गया.  

दरअसल, एक सुनवाई के दौरान CJI सूर्या कांत की ओर से युवाओं और एक्टिविस्ट्स को लेकर दिए गए बयान को सोशल मीडिया पर कॉकरोच टिप्पणी के रूप में पेश किया था. इसके बाद इंटरनेट पर Cockroach Janta Party नाम से एक मजाकिया लेकिन राजनीतिक तंज वाला अभियान शुरू हो गया. देखते ही देखते हजारों लोग इससे जुड़ गए और यह ट्रेंड बन गया.

महुआ और कीर्ति आजाद पार्टी में हुए शामिल

महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस पार्टी में शामिल होने की इच्छा जताई, जबकि कीर्ति आजाद ने भी मजाकिया अंदाज में पूछा कि सदस्य बनने के लिए क्या योग्यता चाहिए. इसके जवाब में पार्टी के हैंडल ने 1983 वर्ल्ड कप जीतने को ही उनकी क्वालिफिकेशन” बता दिया. कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने विरोध भी जताया है.

कॉकरोच जनता पार्टी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई तरह के पोस्टर शेयर किए गए हैं. इनमें सरदार पटेल के साथ-साथ कई पुराने नेताओं की तस्वीर लगी हुई है. जबकि सोशल मीडिया पर यह पेज तेजी से वायरल हो रहा है.

विवाद बढ़ता देख सीजेआई ने दी सफाई  

हालांकि विवाद बढ़ने के बाद CJI सूर्या कांत ने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है. उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणी बेरोजगार युवाओं के लिए नहीं थी, बल्कि फर्जी डिग्री और सिस्टम का गलत इस्तेमाल करने वालों पर निशाना था. उन्‍होंने कहा कि हमें अपने देश के युवाओं पर गर्व है.  

ये भी पढ़ें: AAP नेता दीपक सिंगला पर ईडी का छापा, दिल्ली-गोवा में एक साथ रेड, 100 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी का है मामला

Exit mobile version