Vistaar NEWS

‘ये तो गया…’, राघव चड्ढा को लेकर कुमार विश्वास ने डेढ़ साल पहले की थी भविष्यवाणी, पुराना इंटरव्यू Viral

Kumar Vishwas And Raghav Chadha

कुमार विश्वास और राघव चड्ढा (फाइल फोटो)

Kumar Vishwas Interview On Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी ने अपने सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया. जिसके बाद से राघव चड्ढा सुर्खियों पर बने हुए हैं. सोशल मीडिया पर राघव चड्ढा को हटाए जाने के बाद वाद-विवाद शुरू हो गया है. इसी बीच कुमार विश्वास का एक पुराना इंटरव्यू भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. उन्होंने यह इंटरव्यू एक पॉडकास्ट के दौरान दिया था, जिसमें राघव चड्ढा के बारे में भविष्यवाणी की थी. यहां जानें कुमार विश्वास ने राघव चड्ढा को लेकर क्या कहा था?

कुमार विश्वास ने करीब डेढ़ साल पहले शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट के दौरान राघव चड्ढा को लेकर कई दावे किए थे. उन्होंने शुभांकर से सवाल करते हुए पूछा कि अब शिकार कौन है? कुमार विश्वास ने कहा कि अगला शिकार वो बालक है, जिसे खुद ने ही पैदा किया है. इसकी खुद की कोई औकात भी नहीं है, लेकिन वह थोड़ा लोकप्रिय हो गया है. हीरोइन से ब्याह कर लिया है.

उन्होंने आगे कहा, रील दिखने लगी. यह नहीं दिखना चाहिए, अब यह दिखेगा भी नहीं. मैनें जब हुआ था तभी कह दिया था कि ये गया, इसके नहीं छोड़ेगा. क्योंकि आप इतने ज्यादा डरे हुए हैं कि आपको आभा बर्दाश्त ही नहीं है. कुमार विश्वास का यह इंटरव्यू करीब 1.5 साल पुराना है, लेकिन जब राघव चड्ढा पर आम आदमी पार्टी ने कार्रवाई की तो यह फिर से वायरल होने लगा.

ये भी पढ़ेंः नायरा के बाद इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें नई कीमत

कुमार विश्वास भी AAP में रहे

बता दें, हाल ही में राघव चड्ढा को आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया था. इसके साथ ही उन्हें सदन में बोलने का समय न दिया जाए. इसकी मांग की थी. राघव चड्ढा ने इस पर अपनी सफाई देते हुए कहा था कि उन्होंने हमेशा सदन में जनता के मुद्दे उठाए हैं. वहीं राघव चड्ढा पर भविष्यवाणी करने वाले कुमार विश्वास भी आम आदमी पार्टी से जुड़े रहे हैं. वे संस्थापक सदस्यों में से एक रहे हैं. बाद में पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से किसी बात को लेकर मनमुटाव हो गया था, जिसकी वजह से उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी.

Exit mobile version