Vistaar NEWS

पति की हत्या के बाद बैग में रखी आंतें! कुरुक्षेत्र में खौफनाक मंजर देख फूले हांथ-पांव

मृतक पति और उसकी कात‍िल पत्‍नी

मृतक पति और उसकी कात‍िल पत्‍नी

Kurukshetra Husband Murder Case: हरियाणा के कुरुक्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. यहां एक महिला पर अपने पति की चाकू से हमला कर हत्या करने का आरोप है. घटना इतनी भयानक थी कि मौके पर पहुंचे मकान मालिक ने जो देखा, उससे वह भी दंग रह गया.

पूरा मामला पेहोवा रोड पर राज पैलेस के पास स्थित एक किराये के मकान का है. मृतक की पहचान 40 वर्षीय राजेश के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के धामपुर गांव का रहने वाला था. वह करीब एक साल से अपनी पत्नी विमला देवी के साथ कुरुक्षेत्र में रह रहा था. एक कंपनी में पानी सप्लाई का काम करता था.

चीख-पुकार सुनकर पहुंचा मकान मालिक

पुलिस के मुताबिक, घटना के समय पति-पत्नी के बीच जोरदार झगड़ा हो रहा था. शाम करीब 5 बजे मकान मालिक रिंकू ने चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनी तो वह ऊपर पहुंचा. वहां राजेश खून से लथपथ हालत में पड़ा था.

आरोप है कि पत्नी ने चाकू से उसके पेट पर गंभीर वार किए थे. मकान मालिक के अनुसार, उसने महिला को बाहर निकली आंतों को प्लास्टिक बैग में रखते हुए देखा. उसे सामने देखकर महिला घबरा गई और छत से नीचे कूद गई.

पोस्टमार्टम ने बढ़ाया रहस्य

छत से गिरने के बाद विमला देवी गंभीर रूप से घायल हो गई. फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. पुलिस का कहना है कि महिला की हालत में सुधार होने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी.

पोस्‍टमार्ट में आई चौंकाने वाली बात सामने

इस मामले में पोस्टमार्टम के बाद एक और चौंकाने वाली बात सामने आई. जांच में मृतक के लिवर का एक हिस्सा और दाहिनी किडनी गायब मिली है. पेट पर करीब 37 सेंटीमीटर लंबा गहरा घाव पाया गया. अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शरीर के अंग गायब होने का इस हत्या से कोई संबंध है या नहीं.

पुलिस ने घटनास्थल से अलग-अलग आकार के तीन चाकू भी बरामद किए हैं. मकान मालिक के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था और महिला झाड़-फूंक से भी जुड़ी हुई थी. हालांकि, हत्या की असली वजह अभी तक सामने नहीं आई है.

ये भी पढ़ें:Indore: ट्रेन में चूहे ने कुतरी यात्री की नाक, इलाज के लिए इंदौर में भर्ती

Exit mobile version