Vistaar NEWS

‘नेताजी हम आपके साथ हैं’ के नारों से गूंजा कैंपस, पुलिस आई तो बदल गया पूरा मंजर… VIDEO वायरल

akshyaraj-luharia-jaipur

Jaipur Student Leader Police Action: राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव बहाल कराने की मांग को लेकर चल रहा प्रदर्शन उस वक्त बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया, जब एक छात्र नेता ने विरोध जताने के लिए ऐसा तरीका अपनाया, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. प्रदर्शन के दौरान उनके समर्थक लगातार नारे लगाकर जोश भरते नजर आए. लेकिन, पुलिस के पहुंचते ही तस्वीर कुछ ऐसी बदली कि वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया.

मामला छात्र नेता लक्ष्यराज लुहारिया के प्रदर्शन से जुड़ा है. छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में खुद को मिट्टी के अंदर ढकवा लिया और भू-समाधि जैसा प्रदर्शन शुरू कर दिया. आसपास मौजूद समर्थक उनके पक्ष में नारे लगाते रहे और माहौल को आंदोलन के रंग में रंगते नजर आए.

प्रदर्शन में बनी अफरा-तफरी जैसी स्‍थ‍ित‍ि

प्रदर्शन के दौरान समर्थकों का उत्साह देखते ही बन रहा था. वे लक्ष्यराज के समर्थन में ‘नेताजी हम तुम्हारे साथ हैं’ जैसे नारे लगाते रहे. कुछ देर तक सब कुछ प्रदर्शन के तय अंदाज में चलता रहा. लेकिन, पुलिस के मौके पर पहुंचते ही माहौल बदल गया.

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया. इसके बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई.

नेताजी को छोड़ गए समर्थक!

इस पूरे घटनाक्रम का सबसे चर्चित हिस्सा यही रहा है. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि पुलिस की सख्ती शुरू होते ही कई समर्थक मौके से निकलते नजर आए. कुछ देर पहले तक जो लोग नेता के समर्थन में नारे लगा रहे थे, वे पुलिस को सामने देखकर वहां से हट गए.

इस बीच लक्ष्यराज मिट्टी से बने गड्ढे में अकेले रह गए. बाद में पुलिसकर्मियों ने उन्हें वहां से बाहर निकाला और हिरासत में लेकर अपने साथ ले गए. प्रदर्शन का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें:संसद परिसर में प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद आमने-सामने, छात्रों के मुद्दे पर हुई तीखी नोकझोंक

Exit mobile version