Ramdas Athawale: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले अपने बयानों को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं. कभी वे कांग्रेस पर तीखा तंज कसते नजर आते हैं तो कभी अपनी ही पार्टी के नेताओं पर सवाल उठाते हैं. लेकिन, फिलहाल उन्होंने राहुल गांधी से दोस्ती को लेकर बयान दिया है. उन्होंने साफ किया कि अगर 2029 के चुनाव में यूपीए की सरकार आती है तो वह राहुल गांधी से हाथ मिला सकते हैं. लेकिन, किसी भी हाल में एनडीए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साथ नहीं छोड़ेंगे.
आठवले ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की. उन्होंने हुए कहा कि राहुल की नाराजगी की एक वजह यह भी हो सकती है कि मोदी ने प्रधानमंत्री के तौर पर जवाहरलाल नेहरू के कार्यकाल का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है. उन्होंने दावा किया कि मोदी 15 साल तक प्रधानमंत्री रहने वाले हैं और एनडीए 2029 का चुनाव भी पूरी मजबूती से लड़ेगा.
वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस को घेरा
रामदास आठवले ने कांग्रेस और विपक्षी दलों के वोट चोरी के आरोपों को भी खारिज किया. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता जिसे पसंद करती है, उसी को सत्ता में आने का अधिकार है. चुनाव में हार मिलने के बाद वोट चोरी का आरोप लगाना सही नहीं है.
उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए को उम्मीद से कम सीटें मिलीं, लेकिन उनकी तरफ से चुनाव में गड़बड़ी या वोट चोरी का आरोप नहीं लगाया गया. आठवले ने सवाल उठाया कि जब कांग्रेस कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में चुनाव जीतती है, तब विपक्ष वोट चोरी की बात क्यों नहीं करता?
संविधान और चुनाव आयोग पर भी बोले
आठवले ने राहुल गांधी के संविधान बदलने और चुनाव आयोग पर सवाल उठाने वाले बयानों को भी बेबुनियाद बताया है. उन्होंने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर का बनाया संविधान मजबूत है. उसके साथ छेड़छाड़ करना आसान नहीं है.
चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर भी उन्होंने आपत्ति जताई. उनका कहना है कि चुनाव आयोग पर सवाल उठाने से पहले विपक्ष को अपने चुनावी नतीजों को भी देखना चाहिए.
ये भी पढ़ें: मैथिली ठाकुर के पिता पर चला प्रशासन का डंडा, शिकायत के बाद बुलडोजर से हटाया अतिक्रमण
