Kiren Rijiju: संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करके विपक्षी सांसदों पर बदतमीजी करने का आरोप लगाया है. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के चैंबर में हंगामे को लेकर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को लेकर धमकी दी गई. विपक्षी सांसदों ने स्पीकर को गालियां दीं और देख लेने की धमकी दी. एक अन्य वीडियो में भी पोस्ट किया, जो हंगामे से जुड़ा हुआ है.
महाभारत हो जाती – किरेन रिजिजू
लोकसभा स्पीकर के चैंबर में विपक्षी सांसदों के हंगामे पर किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर वीडियो पोस्ट करके कहा कि यदि हम बीजेपी के एमपी (सांसद) को खुली छूट दे देते तो वहां महाभारत हो जाता. ये कितना खराब लगता, हम लोग ये सब नहीं चाहते हैं. उन्होंने आगे कहा कि 20-25 सांसद लोकसभा स्पीकर के कमरे में जबरदस्ती घुस गए. मैं भी दौड़कर गया कि लोकसभा स्पीकर के साथ क्या बदमतीजी की जा रही है. वहां गाली-गलौज किया गया.
This is the illegal video clip taken by a Congress MP when 20-25 Congress MPs entered the Chamber of Hon’ble Speaker, abused him and threatened Honb'le Prime Minister. Our party believes in debate & discussion and never encourage MPs to threaten physically. https://t.co/bezzALc7D3 pic.twitter.com/iM0a50Z4rg
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) February 12, 2026
‘प्रियंका गांधी की मौजूदगी में गालियां दी गईं’
संसदीय कार्य मंत्री ने आगे कहा कि प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल भी वहां थे. उनके सामने गाली दी गई. वेणुगोपाल और प्रियंका गांधी ने गाली नहीं दी, उनकी मौजूदगी में कांग्रेस सांसदों ने बहुत गाली दी. कहा कि देखो हम देश के प्रधानमंत्री के साथ क्या करते हैं. जब प्रधानमंत्री सदन में आएंगे, उनके साथ हम क्या करेंगे, आप देखो. ये सारी बातें रिकॉर्ड हुई हैं. उन्होंने आगे कहा कि हम ये कहना नहीं चाहते थे लेकिन कांग्रेस झूठ बात बोल रही थी. इस पर हमने बताया कि हम कितने संयम के साथ काम कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash: पायलट ने जानबूझकर फ्यूल स्विच बंद किए? इटैलियन मीडिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
उन्होंने आगे कहा कि हम लोगों की सहनशक्ति बहुत ज्यादा है. हम लोग कांग्रेस की तरह बिहेव (व्यवहार) नहीं कर सकते हैं. मुझे उम्मीद नहीं है कि राहुल गांधी सुधरेंगे और बहुत अच्छी बात करेंगे. मैं संसदीय कार्य मंत्री हूं और वे नेता प्रतिपक्ष हैं, उम्मीद ना होते हुए भी आशा करते हैं कि सुधर जाएं. हम लोग विपक्ष में इतने साल रहे. हमने ना कभी स्पीकर पर ना कागज फेंका, ना टेबल पर कभी चढ़े.
